20 दिसंबर से यूपी जोड़ो यात्रा की होगी शुरुआत: अजय राय

  • यूपी वालों को कब मिलेगा साढ़े 400 रुपये का सिलेंडर

बाराबंकी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार राय रविवार को तहसील रामनगर के प्रसिद्ध लोधेश्वर धाम पूजन-अर्चन करने पहुंचे। यहां पहुंचने पर सर्वप्रथम क्षेत्रीय कांग्रेसी नेता उमानाथ मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ो कांग्रेसियों ने प्रदेश अध्यक्ष का जोर खरोश से स्वागत किया। जिसके बाद मंदिर की गर्भ गृह पहुंचे अजय राय का मंदिर के पुजारी आदित्य नाथ तिवारी ने विधवत पूजन-अर्चन कराया। आगे वह अपने तय कार्यक्रम के तहत लोधौरा चौराहा स्थित कांग्रेसी कार्यकर्ता के घर पहुंचे। यहां उन्होंने बारी-बारी कर लोगों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना। फिर पत्रकारों से रूबरू हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि वह मानते हैं कि पिछले पांच राज्यों में आए परिणाम उनके पक्ष में नहीं है। लेकिन वह कहते हैं कि हमारा वोट प्रतिशत बड़ा है। जहां हमारी सरकार नहीं थी हमने उस राज्य में सरकार बनाई है। 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों के तहत हम यूपी जोड़ो यात्रा की शुरुआत 20 दिसंबर से सहारनपुर से करेंगे। जोकि नैमिषारण्य होते हुए 11 जनपदों से गुजर कर लखनऊ पहुंचकर संपन्न होगी। आगे विपक्ष पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने राजस्थान में 450 और छत्तीसगढ़ में 500 रुपये का सिलेंडर देने की घोषणा की है। तो यह भी बता दे की यूपी वालों को इतने दामों पर सिलेंडर कब मिलेगा। 2004 से 2014 तक की कांग्रेस की सरकार में हमने किसी पेट्रोलियम पदार्थ के मूल्य का दो तरह से निर्धारण नहीं किया था। जो दिल्ली के उपभोक्ताओं को मिल रहा था वही राजस्थान और छत्तीसगढ़ को दिया जा रहा था। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव तनुज पुनिया, जिलाध्यक्ष मो.मोहसिन, कांग्रेस नेता उमानाथ मिश्रा, जिला सचिव संजीव मिश्रा सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button