मैंजिक वाहन से चार मवेशी संग तीन तस्कर गिरफ्तार, एक फरार

बलिया। नरहीं पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर दो बजे पिपराकला के पास से एक मैंजिक वाहन पर लदे चार मवेशी के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया। इसके पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय के लिए चालान कर दिया। वहीं एक तस्कर पुलिस को चकमा देकर भाग निकाला। जिसकी तलाश जारी है।
पुलिस की माने तो थाने के उप निरीक्षक मंगला प्रसाद उपाध्याय अपने हमराहियों के साथ गश्त कर रहे थे। इसी बीच उन्हें मुखबिर से सूचना कि एक मैजिक वाहन में तीन लोग गौवंश के साथ पिपराकला के ओर जा रहे है। जानकारी मिलते ही आनन फानन में पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर पुरानी शराब की दुकान पिपराकला के पास से मैंजिक वाहन पर बैठे लक्ष्मण गुप्ता पुत्र पन्नालाल गुप्ता, विजय शंकर यादव पुत्र प्रभुनाथ यादव व बबलू यादव पुत्र कमलेश्वर यादव निवासीगण ग्राम भरौली, थाना नरहीं को पकड़ा। वहीं एक तस्कर पप्पू नट पुत्र फूला नट निवासी ग्राम तेतारपुर थाना नरही, पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। छानबीन के दौरान वाहन पर लदे चार गोवंश को आजाद कराया। तलाशी के दौरान इनके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद किया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय के लिए चालान कर दिया। वहीं फरार तस्कर की तलाश शुरू कर दी है।
…………………..

Related Articles

Back to top button