एक ही परिवार के चार मिले शव, सनसनी

बलिया के देवड़ीह गांव का है मामला

पहले पत्नी व बच्चों को मारा, फिर फांसी पर लटका

बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के देवड़ीह गांव में रविवार की देर रात एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही बांसडीह कोतवाली पुलिस समेत पुलिस अधीक्षक एस आनंद एवं अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी फॉरेंसिक टीम एवं डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन की। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के पीछे पति-पत्नी में आपसी विवाद बताया जा रहा है।


यह मामला तब प्रकाश में आया, जब नगरा थाना के ढोढवा गांव निवासी अंकित पुत्र कन्हैया राम ने रविवार की रात करीब 10:30 बजे बांसडीह कोतवाली में जाकर सूचना दिया कि मेरे जीजा श्रवण राम पुत्र मोहन राम 35 वर्ष निवासी देवड़ीह थाना बांसडीह मेरी बहन शशिकला के साथ मारपीट कर रहे है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल श्रवण राम के घर पहुंची, जहाँ पर छानबीन करने पर शशिकला पत्नी श्रवण राम 30 वर्ष व उनके दो पुत्र सूर्या राम 7 वर्ष व दूसरा पुत्र मिठू उम्र 4 माह का घर के सामने बगीचे में शव प्राप्त हुआ। जिनका किसी धारदार हथियार से किया गया था। वही पास में ही एक पेड़ पर श्रवण राम पुत्र मोहन राम का शव फांसी के फन्दे पर लटकता मिला। घटना स्थल का निरीक्षण करने पर श्रवण राम के जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। जिसमें उसने पारिवारिक कलह को लेकर पत्नी व दोनों पुत्रों की हत्या कर स्वयं आत्महत्या की बात को स्वीकार किया हैं। परिजनों से बातचीत में पता चला कि पूर्व में इन दोनों का आपसी विवाद का मामला न्यायालय में चला था। जिसमें डेढ़ वर्ष पूर्व आपसी सुलहनामा से शशिकला पुनः ससुराल आकर परिजनों से अलग रहने लगी थी। बावजूद दोनों में विवाद होता चलता रहा।

रविवार की रात भी दोनों के बीच आपस में विवाद हुआ था। जिसके आक्रोशित श्रवण राम ने पहले पत्नी, फिर दोनों बच्चों की किसी धारद5 हथियार से हत्या कर दिया। इसके बाद स्वयं पेड़ पर फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया। इस बाबत पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बताया कि बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के देवड़ीह गांव में रविवार की रात 10:30 बजे घर के सामने करीब 50 कदम की दूरी पर एक ही परिवार के शव मिले। जिसमें श्रवण राम का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। जबकि बगल में उसकी पत्नी शशिकला एवं दो बच्चों का शव बरामद हुआ। घटना के पीछे पति-पत्नी विवाद बताया जा रहा है। मृतका के मायके वाले भी आ चुके हैं अभी वह सदमे में है, जो भी तहरीर देते हैं उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button