एनबीडब्लू के चार वांछितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बलिया। सहतवार पुलिस ने सोमवार को अलग अलग स्थानों से एनबीडब्लू के चार वांछितों को गिरफ्तार किया। जिनके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के लिए चालान कर दिया।
पुलिस की माने तो न्यायालय विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा निर्गत चार एनबीडब्लू के वांछित को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें बृजलाल पुत्र मवल निवासी बघांव सहतवार, भानू पुत्र सुपन गोड़ निवासी बलेउर सहतवार, राजा देवी पत्नी स्व सरल पासवान निवासी कस्बा सहतवार व प्रिन्स कुमार गुप्ता पुत्र अशोक कुमार गुप्ता निवासी पंच मंदिर के पास कस्बा सहतवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि इन सभी पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है। वे लम्बे समय से वांछित चल रहे थे। इन सभी को सोमवार को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय के लिए चालान कर दिया।

Related Articles

Back to top button