अवैध पटाखे संग चार अभियुक्त गिरफ्तार…

स्वाट टीम एवं चितबड़ागांव पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई

बलिया। शुक्रवार की रात चितबड़ागांव के ब्राह्मी बाबा नगर स्वाट टीम व चितबड़ागांव पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए चार लोगों गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से 20 बोरी में (480 किग्रा) अवैध पटाखा बरामद किया। वही अभियुक्तों को संबंधीत धाराओं में चालान कर दिया।

बता दे कि चितबड़ागांव थानाध्यक्ष प्रशान्त कुमार चौधरी और एसओजी प्रभारी अजय यादव मयफोर्स के साथ आगामी त्यौहार दीपावली के मद्देनजर क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे, तभी मुखबीर से सूचना मिली कि 20 बोरी में अवैध पटाखा भण्डारन कुछ लोगों ने किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त राजेन्द्र प्रसाद पुत्र श्याम बिहारी रोहित कुमार पुत्र गणेश प्रसाद, सचिन पुत्र त्रिभुवन प्रसाद गुप्ता, त्रिभुवन प्रसाद पुत्र स्व श्याम बिहारी प्रसाद जायसवाल निवासीगण वार्ड नं. 03 अम्बेडकरनगर थाना चितबड़ागांव बलिया को वार्ड नम्बर 05 ब्राह्मी बाबा नगर कस्बा चितबड़ागांव से गिरफ्तार कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय बलिया के समक्ष रवाना किया गया।

Related Articles

Back to top button