पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने जाना नि. जिलाध्यक्ष का कुशल क्षेम

लोक सभा चुनाव 2024 लोक सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में पूरी 80 सीटो पर अपनी विजय का पटाका फहराने के लिए यहां चुनावी कार्यक्रमों में व्यस्त है वही इस समय सीतापुर के नि. जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा का स्वास्थ्य पिछले कई दिनों से खराब था चल रहा था।
जिसकी जानकारी पाते ही जिले के कई भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं ने उनके आवास पर जाकर उनके कुशल छेम जाना।
वही अभी कुछ दिन पहले सांसद राजेश वर्मा खुद अचिन मल्होत्रा के आवास पर जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी।
आज अचिन मल्होत्रा का कुशल क्षेम जानने के लिए उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व योगी कैबिनेट में जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आज उनके निवास पर पहुंच कर उनका हाल चाल जाना।
आपको बता दे निवर्तमान जिला अध्यक्ष अचिन महरोत्रा की सक्रियता और युवाओं में अच्छी पकड़ आज भी काफी मजबूत मानी जाती है।
फिलहाल इस समय अचिन मल्होत्रा को संगठन ने लखीमपुर के प्रभारी की जिम्मेदारी के रूप में भेजा है

नि.जिला अध्यक्ष अचिन मल्होत्रा के ही कार्यकाल में चारों सीटों पर लोकसभा की न सिर्फ विजई हुई बल्कि प्रधान से लेकर के मुख्यमंत्री तक लगभग सभी चुनाव अचिन मल्होत्रा के कार्यकाल में भाजपा की झोली में गए। और भारी बहुमत से सभी प्रत्याशी जीते। आज भी अचिन मेहरोत्रा के द्वारा जनपद के साथ साथ लखीमपुर की जिम्मेदारी है और जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाया जा रहा है

Related Articles

Back to top button