![](https://nishpakshpratidin.com/wp-content/uploads/2024/06/7e7b614e-e0ed-4ee8-b05a-5557a0dce2b6.jpg)
बलिया। सलेमपुर लोकसभा अंतर्गत सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गोसाईपुर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष व सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोविंद चौधरी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। श्री चौधरी ने कहा कि आम नागरिक महंगाई, बेरोजगारी एवं सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने वाली ताकतों से छूटकारा पाने के लिए बढ़ चढ़कर मतदान कर रही है। शहर क्षेत्र हो या ग्रामीण क्षेत्र लोकतंत्र की मजबूती हेतु परिवर्तन की बयार चल रही हैं।