पूर्व प्रमुख और मंण्डल अध्यक्ष ने किया पशु आरोग्य मेला का शुभारंभ

चिकित्सकों ने पशुओं का किया टीकाकरण, वितरित की दवांए, दी जानकारी

हैदरगढ़ बाराबंकी। विकास खंड त्रिवेदीगंज मे बुधवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख गोमती यादव व भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन वर्मा रहे। मुख्य अतिथियों ने सामुहिक रूप गौपूजन और दीप प्रज्वलन के उपरांत कार्यक्रम का शुभांरभ फीता काट कर किया। पशुचिकित्सा अधिकारी डा. धनेश गुप्ता ने दोनो मुख्य अतिथियों का माला पहना कर स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष सचिन वर्मा ने आए हुए पशु पालको को सम्बोधित भी किया। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार पशुपालकोें को विभिन्न प्रकार की योजनाएं प्रदान कर लाभांवित कर रही है, जो पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल मे नही थी। आज पशुओं के इलाज के लिए किसानो को दर दर की ठोकरे नही खानी पड़ रही हैं, मोबाइल फोन पर 1962 डायल करते ही पशु डाक्टरों की टीम पशुपालक के घर पहुंच जाती है। पशुओं पर केसीसी लोन हो रहा है इस योजना से किसान काफी लाभांवित है। वही पूर्व प्रमुख गोमती यादव ने आए हुए किसानो को सम्बोधित करते हुए कहा कि पशु चिकित्सक किसानो के घर जाकर पशुओें का टीकाकरण कर रहे है सभी पशुपालक अपने पशुओ का टीकाकरण अवश्य कराएं।

टीकाकरण से खुरपका, मुंह पका जैसे गंभीर बिमारी से पशु सुरक्षित रहेगे। वही पशु चिकित्सा अधिकारी डा. धनेश गुप्ता ने विभाग की योजनाएं, पशुधन बीमा, टीकाकरण, कुकुट विकास, सेक्स्ड सॉर्टेड सीमेंन, चारा विकास, बकरीपालन, मुख्यमंत्री सहभागिता योजनाओं की जानकारी देते हुए पशुपालको की आय दुगनी कैसे हो इसके बारे मे भी विस्तृत जानकारी दी। उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. सूची शुक्ला ने ठंड मे पशुओं के खान-पान व रख-रखाव के बारे मे जानकारी दी। डॉ विपाशा सिंह पशु चिकित्साधिकारी हसवापुर ने पशुओं मे होने वाले भयंकर बीमारी रैबीज, खुरपका और मुहपंका, गलाघोटू, बचाव, टीकाकरण, इत्यादि पार प्रकाश डाला। डॉ संजीत ने एम्बुलेंस सेवा के बारे में किसानो को जानकारी दी। कार्यक्रम में 300 से ज्यादा पशुओं का रजिस्ट्रेशन किया गया साथ ही 80 बकरियों को सामुहिक दवापान कराया गया। बड़े पशुओ मे गर्भ परिक्षण, बांझपन चिकित्सा, बधियाकरण, दवा बितरण निशुल्क किया गया। इस मौके पर पशुधन प्रसार अधिकारी शशि, शिवेंद्र, फार्मासिस्ट अवधेश शुक्ला सैकड़ो पशुपालक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button