पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मनाया गया जन्मदिन

अमेठी- जिला मुख्यालय समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम उदित यादव और संचालन जिला महासचिव अरशद अहमद ने किया। कार्यालय में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं केक को काटा, उनके चित्र को केक खिलाते हुए दीर्घायु की कामना की, और एक दूसरे को केक खिलाकर खुशियों को साझा किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी मुखिया के कुशल नेतृत्व में लोकसभा के चुनाव में सफलता हासिल कर पार्टी को देश की तीसरी पार्टी होने का सौभाग्य हासिल हुआ। उन्होंने पी डी ए की नींव रखकर चुनावी लड़ाई लड़ी, उस लड़ाई की सफलता से देश का संविधान बचाने का कार्य हुआ।

इंडिया गठबंधन को ऐतिहासिक सफलता मिली।जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले में लोकसभा चुनाव में पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत और लगन के बदौलत ही जीत हासिल हुई। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से अखिलेश यादव के दिखाए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी प्रियंक हरिविजय तिवारी ने अखिलेश यादव की दीर्घायु की कामना के साथ अपने पैतृक आवास पर नीम का पेड़ लगाया, और जिला मुख्यालय में अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किया। इस मौके पर तुफैल खान, डॉ सी पी यादव, आर के यादव, विजय प्रकाश यादव प्रधान, जग प्रसाद, अनिलेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button