तीसरी बार मोदी को पीएम बनाने के लिए जी जान से लग जाय कार्यकर्ता

बलिया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित गांव चलो अभियान के तहत बेरूआरबारी ब्लॉक मुख्यालय के ड्वकरा हाल में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अमिताभ उपाध्याय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है।

हमारी पार्टी के मुखिया और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दृढ़ संकल्प का नतीजा है कि आज पूरे देश और प्रदेश में हर व्यक्ति अमन और चयन की जिंदगी जी रहा है। प्रत्येक व्यक्ति को उसका अधिकार बिना किसी लाग लपेट के पहुंच रहा है। आज भारत विश्व पटल पर अग्रणी पंक्ति में खड़ा है।भारत से मित्रता के लिए पड़ोसी देश रेडकार्पेट बिछा कर अपने देश के प्रधानमंत्री मोदी जी का इंतजार कर रहे हैं।

आगामी 2024 के चुनाव में देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए एक बार फिर मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ता एक बार पुनः जी जान से जुट जाए।कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह और संचालन महामंत्री प्रकाश उपाध्याय एवं राकेश महाजन ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नितेश सिंह,राजेश सिंह,राजेश दुबे, प्रकाश पांडे आदि लोग रहे।

Related Articles

Back to top button