तीसरी बार प्रचंड बहुमत से प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया….

कुशीनगर। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने 2024 के लोकसभा चुनाव में दुनिया के सबसे प्रभावशाली नेता नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रचंड बहुमत से प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर गांव में, हर घर तक पहुंचने की अपील की। वह रविवार की देर शाम कुशीनगर में गोरखपुर क्षेत्र के सभी 12 जिलों के भाजपा के जिला पंचायत सदस्यों के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश सर्वांगीण विकास की ओर अग्रसर है। दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा भी बढ़ी है। यह सब कुछ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सफल नेतृत्व और भाजपा कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम से संभव हो पाया है। श्री पाठक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र की भाजपा सरकार की नौ साल की उपलब्धियों और गरीब कल्याण की एक-एक योजना को विस्तार से बताते हुए कहा कि अब जरूरत इस बात की है कि भाजपा के जिला पंचायत सदस्य इन बातों को जनता तक लें जाएं। देश में यूपीए सरकार की दस साल के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार की चर्चा करते हुए कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने इसे चुनौती के रूप लिया और इस बीमारी से देश को मुक्त कराने के लिए संकल्पित है।

प्रशिक्षण वर्ग के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व की मंशा है कि जो जिला पंचायत सदस्य भाजपा के सिंबल पर जीते हैं वह संगठन की रीति नीति से परिचित हों। इसी तरह भाजपा का लक्ष्य हर चुनाव जीतने का होता है, लेकिन जनता की सेवा सर्वोच्च प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रशिक्षण के माध्यम से टीम तैयार कर रही है। अब इस टीम को 2024 के लिए तैयार रहना है, ताकि मोदी की एक बार फिर प्रचंड बहुमत से प्रधानमंत्री बनाया जा सके। अध्यक्षीय संबोधन में क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने उप मुख्यमंत्री समेत प्रतिभागियों का स्वागत किया। प्रशिक्षण वर्ग के सफल आयोजन के लिए क्षेत्रीय और जिला टीम के प्रति आभार जताया। संचालन वर्ग प्रमुख जनार्दन गुप्ता ने किया।

इसके पूर्व दूसरे दिन के प्रथम सत्र में क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने पंचायती राज की भूमिका विषय पर अपनी राय रखते हुए कहा कि गांवों के विकास में ही देश और प्रदेश का विकास निहित है। प्रदेश में पंचायत को लेकर तीन तरह की अवधारणा ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत की है। गांवों की उन्नति के लिए पंचायत प्रतिनिधियों को अधिकार मिले हैं। भाजपा की प्रदेश और देश की सरकारों ने पंचायत प्रतिनिधियों को वित्तीय एवम अन्य अधिकारों से मजबूत किया है। भाजपा की सरकारों ने राष्ट्रपति महात्मा गांधी की ग्राम स्वराज की परिकल्पना को साकार किया है। उन्होंने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र में सरकार बनने के बाद भाजपा की पंचायतों में भागीदारी बढ़ी है। ऐसे में समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान करने का संकल्प हर पंचायत प्रतिनिधि को लेना चाहिए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के इस मंत्र को हम सभी को अंगीकार करना चाहिए। भाजपा का भी यही संकल्प है कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। पंचायत प्रतिनिधियों को अपने अधिकार और कर्तव्य को समझने की जरूरत है। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंचायत प्रतिनिधियों से रूबरू हुए और गांवों के विकास की चिंता की। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को सजग रहने की भी जरूरत है।

इस सत्र की अध्यक्षता देवरिया के जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी ने की। संचालन सिद्धार्थ शंकर पांडेय ने किया। द्वितीय सत्र में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने राज्य सरकार की ग्रामीण क्षेत्र की योजनाएं विषय पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विगत नौ वर्ष में देश में इतना विकास कार्य हुआ है जितना पिछले 60 वर्षों में नहीं हुआ था। कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य की सरकार महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपने को साकार कर रही है और ग्रामोदय व लोक

तृतीय सत्र को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और देवरिया सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने सम्बोधित किया। उन्होंने ‘संगठन विस्तार में जिला पंचायत सदस्यों की भूमिका’ विषय पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व देवरिया सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मिशन है कि भारत भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण से मुक्त होकर एक भारत श्रेष्ठ भारत बने। इसलिए भारतीय जनता पार्टी सरकार की सभी नीतियां जाति, धर्म, वर्ग और संप्रदाय से ऊपर उठकर सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए गांव गरीब और पंचायत को केंद्र में रखकर बनाई जा रही है। भाजपा तुष्टिकरण नहीं बल्कि संतुष्टिकारक की भावना से कार्य करती है।

जिला पंचायत सदस्यों को सम्पर्क, संवाद, संगठन, समाधान और कार्यकर्ता, कार्यक्रम, कार्यालय व कोष के मंत्र को विस्तार से समझाते हुए त्रिपाठी ने कहा कि अपने आचरण, व्यवहार, वाणी और कार्य से जाति धर्म से उपर उठकर व्यक्तिगत द्वेष को किनारे रखकर समाज के सभी वर्गों से सम्पर्क और संवाद स्थापित कर जन जन को जोड़कर भाजपा को मजबूत करते हुए एक भारत श्रेष्ठ भारत के निर्माण में सहभागी बने।

Related Articles

Back to top button