तीसरी बार भाजपा से प्रत्याशी बने साक्षी महाराज का हुआ जोरदार स्वागत

– बिहार जनसभा पर बोले साक्षी-जब बंदरिया का नाच नचाया जाता है भीड़ वहां पर भी इकट्ठा हो जाती है।
उन्नाव। भाजपा के कद्दावर नेता उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज का भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं ने भव्य स्वागत किया। भाजपा से वर्तमान सांसद साक्षी महाराज आज मंगलवार को तीसरी बार भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र उन्नाव जनपद पहुंचे। सांसद साक्षी महाराज का लखनऊ से लेकर उन्नाव तक दर्जनों स्थानों पर बीजेपी पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया है।जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार विधायक आशुतोष शुक्ला, विधायक पंकज गुप्ता , विधायक बम्बालाल दिवाकर , विधायक श्रीकांत कटियार विधायक आशुतोष शुक्ला,अरुण शुक्ला, मनीष मिश्रा सहित शहर मे बीजेपी नेताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया इस बीच जमकर आतिशबाजी भी हुई। विधायकों ने सांसद को 5 लाख से ज्यादा वोटों से जिताने की अपील की है पूरे शहर में सांसद साक्षी महाराज की होर्डिंग लगाई गई है। जिसमें दर्शाया गया है कि अबकी बार 5 लाख पार।

सांसद साक्षी महाराज फ्लाइट से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे यहां पर बड़ी संख्या में उन्नाव से कार्यकर्ता व विधायक साक्षी महाराज को रिसीव करना पहुंचे और एयरपोर्ट पर ही साक्षी महाराज का भव्य स्वागत किया। साक्षी महाराज की एयरपोर्ट से उन्नाव की तरफ गाड़ियां मुड़ी तो पीछे से साइकिल गाड़ियां साक्षी महाराज के काफिले में लग गई। साक्षी महाराज का जगह-जगह पर स्वागत किया गया शहर में जैसे ही साक्षी महाराज की एंट्री हुई। सांसद साक्षी महाराज के प्रथम आगमन होने पर कार्यकर्ताओं ने माला पहनकर भव्य स्वागत किया। शहर से होते हुए सांसद साक्षी महाराज अपने संसदीय कार्यालय साक्षी धाम पहुंचे। सांसद साक्षी महाराज ने कैम्प कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में बिहार में बीते दिनों इंडिया गठबंधन की हुई जनसभा में तेजस्वी यादव , राहुल गांधी-अखिलेश यादव के कार्यक्रम में भीड़ पर कहा कि भारत की जनता की नब्ज पकड़ने की कोशिश करिए। जब बंदरिया का नाच नचाया जाता है भीड़ वहां पर भी इकट्ठा हो जाती है। असुद्दीन ओवैशी की यूपी में इंट्री पर सांसद साक्षी महाराज ने सॉफ्ट रूख अपनाते हुए कहा कि हिंदुस्तान में कश्मीर से कन्याकुमारी तक कोई व्यक्ति कहीं से भी चुनाव लड़ सकता है।

ओवैसी एक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं वह कहीं से भी चुनाव लड़ सकते हैं। राहुल गांधी के इवीएम के बयान पर साक्षी ने पलटवार करते हुए कहा कि नाच ना आवे आंगन टेढ़ा। कुछ है नही सारी यात्रा निकाल कर देख ली। अब आरोप लगा सकते हैं इसके अलावा कुछ नहीं कर सकते। वहीं भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने जाति जनगणना पर कहा की जिस तरह से बिहार में जाति जनगणना हुई थी वह सौहार्दपूर्ण नहीं थी। इसमें मेरा व्यक्तिगत कुछ कहना उचित नहीं है। राम विमुख असहाल तुम्हारा रहा न कोई कल रोवन हारा,राम का विरोध कर करके बड़ी-बड़ी पार्टियों सब साफ हो गई। मुझे लगता है विनाश काले विपरीत बुद्धि इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं कह सकता हुँ। यहां पर जो प्रेम का सौहार्द बनाया हिंदू मुसलमान के बीच में मुझे लगता है कि मैं 2019 के अपने रिकॉर्ड को तोड़ने में सफल हो जाऊंगा इस बार कम से कम 5 लाख को पर करूंगा।

यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार पर बोले साक्षी..
भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है,आपको पता है कि अकेले पार्टी के आधार पर उत्तर प्रदेश में बहुमत में है केंद्र में भी हम बहुमत पर हैं। लेकिन हम लोग मौके का फायदा उठाने वाले लोग नहीं है। हम लोग जो वादा करते हैं पूरा करते हैं एनडीए का मतलब एनडीए एनडीए में वंचित रह गए थे मंत्रिमंडल में आने के लिए ऐसे लोगों को मंत्री मंडल में लिया जा रहा होगा। चुनाव में छोटी-छोटी बातों का भी प्रभाव पड़ता है।

Related Articles

Back to top button