अगले पांच दिनों तक उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड

नई दिल्ली। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का सितम जारी है। वहीं, घने कोहरे की वजह से लोगों को जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। आज (18 जनवरी) दिल्ली का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में आज शीतलहर चलने की संभावना भी जताई गई है।

अगले पांच दिनों तक शीतलहर और कोहरे का होगा डबल अटैक

आज सुबह दिल्ली के अलावा राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश बिहार समेत कई राज्यों में घना कोहरा छाया रहा। आईएमडी (मौसम विज्ञान विभाग) के अनुसार अगले पांच दिनों तक उत्तर भारत में सुबह और शाम घने कोहरे छाए रहेंगे। उत्तर भारत में घने कोहरे की वजह से ट्रेनों की रफ्तार भी धीमी हो चुकी है। कई ट्रेनें देरी से चल रही है।

वहीं, देश के उत्तर पश्चिम राज्य जैसे राजस्थान, पंजाब, हरियाणा में अगले पांच दिनों तक कोहरे और शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी।

पहाड़ी इलाकों में होगी बर्फबारी

बात करें पहाड़ी राज्यों की तो लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज थोड़ी बर्फबारी की उम्मीद है। 

इन इलाकों में होगी बारिश

बारिश की बात करें तो महाराष्ट्र के औरंगाबाद, तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में हल्की बारिश की आशंका है।

Related Articles

Back to top button