लोक संवाद आज ग्राम सभा से उठकर लोस तक पहुँचा: मस्त

सांसद नें 980265000 रुपए की दर्जनों कार्य का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

बलिया। जनहित मे लोकतन्त्र की रक्षा के लिए हमारे द्वारा शुरु किया गया लोक संवाद आज ग्राम सभा से उठकर लोकसभा तक पहुँचा है। जिसे आज संसद में प्रस्तुत होने के बाद प्रधानमंत्री द्वारा पूरे देश में चलाया जा रहा है। जिससे समाज को काफी बल मिलेगा। आज सामाजिक समरसता को बढ़ावा की आवश्यकता है। इसलिए संवाद आवश्यक है।
यह बातें सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने ब्लॉक संसाधन केंद्र मुरली छपरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा में बुधवार को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही। कहा कि अगर ग्राम सभा में यह संवाद नहीं शुरु हुआ होता तो लोकसभा तक नहीं पहुँचता। उन्होंने कहा कि आज केन्द्र एवं राज्य सरकार की सारी योजनाओं का लाभ सीधे जनता को मिल रहा हैं। कहा कि मेरे प्रयास से आज बलिया लोकसभा क्षेत्र में एक लाख बारह हजार करोड़ कि विभिन्न योजना जैसे- सड़क, पुल, रेल लाईन, बंदरगाह, ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे आदि का निर्माण कार्य चल रहा हैं।

हमने अपने सरकार के केन्द्रीय मंत्री से जिस कार्य के लिये प्रस्ताव भेजा। उसे स्वीकृति मिली। जिससे बलिया का स्वरूप बदल रहा है। प्रधानमंत्री द्वारा केन्द्र में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया गया है। आरक्षण बदलता भारत का तकदीर देखता हैं। सरकार द्वारा गाँव से खेतो की जोड़ने की योजना चलाई गयी है। जिससे किसान खेतो से जुड़ गया। जिसका परिणाम है कि आज 60 फिसदी किसान एक फसल एवं 40 फीसदी किसान दो फसल पैदा कर उसका लाभ पा रहे है। सन् 1952 से 2014 तक का कोई भी प्रधानमंत्री नहीं होगा, जिस पर घोटाला का आरोप नहीं लगा होगा। सांसद नें 98 करोड़ दो लाख 65 हजार रुपए की लागत से हुए दर्जनों कार्य का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव नें परियोजना निदेशक बलिया, अमिताभ उपाध्याय, प्रमुख कन्हैया सिंह, राकेश सिंह, धर्मबीर उपाध्या, मनोज सिंह ने सम्बोधित किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रमुख अनिरुद्ध यादव एवं संचालन विजय बहादुर सिंह नें किया।

Related Articles

Back to top button