घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़

मलिहाबाद,लखनऊ। रहीमाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने घर के अंदर सो रही महिला से गांव के ही व्यक्ति ने घर में घुसकर छेड़छाड़ की। पीड़िता के पति को भनक लगी तो आरोपी ने अन्य लोगों को बुला कर उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच सुरु कर दी है।

पीड़िता के पति विशाल कुमार ने बताया की वह और उसकी पत्नी घर में ही सो रहे थे। गुरुवार देर रात गांव का ही विनोद कुमार चोरी से उसके घर के अंदर घुस आया। दूसरी चारपाई पर सो रही उसकी पत्नी के साथ आरोपी विनोद छेड़छाड़ करने लगा जिससे उसकी पत्नी जग गई और चिल्लाने लगी। विशाल कुमार के मुताबिक पत्नी की आवाज सुनकर वह भी उठ गया। छेड़छाड़ की हरकत जान जब उसने इसका विरोध किया तो आरोप है की विनोद कुमार ने सनी गौतम, अमन गौतम, रवि गौतम को लाठी डंडा लेकर बुला लिया जो उसके घर में घुस आए और जान से मार डालने का प्रयास किया। विशाल कुमार ने बताया की आरोपी सनी ने बांका और कुल्हाड़ी से काट डालने की उसे धमकी दी है। पीड़ित विशाल कुमार ने शुक्रवार को रहीमाबाद थाने पर आरोपियों के विरुद्ध प्रार्थना पत्र दिया जिस पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button