गणतंत्र दिवस के मद्देनजर भारी पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च।

इन्हौना अमेठी। थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार को थाना क्षेत्र में चार पहिया दो पहिया वाहनों से फ्लैग मार्च किया, पुलिस की गाड़ियों के बजते साइरन ने बरबस लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर लिया तिलोई सीओ डाक्टर अजय कुमार सिंह, इन्हौना थानाध्यक्ष कंचन सिंह की अगुवाई में इन्हौना पुलिस की टीम ने बाइक से फ्लैग मार्च करते हुए लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया पुलिस ने गणतंत्र दिवस के मद्देनजर क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए शक्ति प्रदर्शन कर जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाया इसी प्रकार इन्हौना थानाध्यक्ष कंचन सिंह ने इन्हौना कस्बे के अतिरिक्त फतेपुर, पिपरी अहमदाबाद,पूरे जहान,हजारीगंज, कोटवा, चिलौली , करनगांव आदि गांवों में फ्लैग मार्च किया, इन्हौना चौराहे पर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित बाजार की प्रमुख सड़कों पर भारी संख्या में पुलिस बल के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी तिलोई डॉ अजय कुमार सिंह ने पैदल मार्च भी किया इस अवसर पर इन्हौना थाने के अलावा शिवरतनगंज थानाध्यक्ष तनुज कुमार पाल,मोहनगंज कोतवाल धीरेन्द्र कुमार यादव, जायस कोतवाल देवेन्द्र कुमार सिंह,फुरसतगंज के थानाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस कर्मियों ने पैदल मार्च किया।

Related Articles

Back to top button