आईपीएल की ट्रॉफी जीतने वाले पांच सबसे युवा कप्तान

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 17वां सीजन की शुरुआत में अब कुछ ही दिनों का समय बाकी रहता है। इस टूर्नामेंट में हर साल कई रिकॉर्ड्स को बनते और टूटते हुए देखा जाता है। जहां हर सीजन कई युवा खिलाड़ी अपनी चमक बिखरेते हैं, तो वहीं, कुछ पुराने खिलाड़ी भी महफिल लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ते।

आईपीएल में कई टीम के पास ऐसे कप्तान हैं, जिन पर वह आंख बंद करके भरोसा करते है। इस मामले में एमएस धोनी बेस्ट उदाहरण हैं, जो साल 2008 से लेकर अभी तक सीएसके के कप्तान हैं। ऐसे में इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं आईपीएल के युवा कप्तानों के नाम, जिन्होंने बेहद ही कम उम्र में अपनी टीम को चैंपियन बनाया।

आईपीएल की ट्रॉफी जीतने वाले पांच सबसे युवा कप्तान

  1. रोहित शर्मा- 26 साल और 26 दिन
    पहले नंबर पर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा है, जिन्होंने साल 2013 में अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को आईपीएल का खिताब जिताया था। उस वक्त रोहित की उम्र 26 साल और 26 दिन थी।
  2. एमएस धोनी- 28 साल और 201 दिन
    दूसरे नंबर पर सीएसके टीम के कप्तान एमएस धोनी का नाम हैं, जिनकी कप्तानी में साल 2010 में सीएसके ने पहली बार आईपीएल का टाइटल जीता। धोनी की उम्र उस वक्त 28 साल और 201 दिन की थी।
  3. डेविड वॉर्नर- 29 साल और 149 दिन
    तीसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर का नाम हैं, जिनकी कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहली बार साल 2016 में आईपीएल की ट्रॉफी जीती। उस वक्त डेविड की उम्र 29 साल और 149 दिन रही।
  4. गौतम गंभीर- 30 साल और 155 दिन
    चौथे नंबर पर केकेआर के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर का नाम, जिनकी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने साल 2012 में पहली बार आईपीएल का खिताब जीता। इस दौरान गौतम गंभीर की उम्र 30 साल और 155 दिन रही।
  5. एडम गिलक्रिस्ट- 37 साल और 131 दिन
    एडम गिलक्रिस्ट का नाम पांचवें नंबर पर हैं, जिनकी कप्तानी में 2009 में डेक्कन चार्जर्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) ने आईपीएल का खिताब जीता। उस दौरान एडम की उम्र 37 साल और 131 दिन रही थी।

Related Articles

Back to top button