सड़क हादसों में पांच लोग हुए घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

हमीरपुर : अलग अलग हुई मार्ग दुर्घटनाओं में कुल पांच लोग घायल हुए हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
होली वाले दिन सोमवार को थाना सुमेरपुर के पत्योरा गांव निवासी 55 वर्षीय दनकिया सड़क हादसे में घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी तरह से थाना सिसोलर के किसवाही गांव निवासी 23 वर्षीय संजय व उनके साथ मौजूद जनपद बांदा के थाना जसपुरा अंतर्गत रामपुर गांव निवासी 30 वर्षीय धर्मराज जसपुरा मोड़ पर हुई सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। थाना जसपुरा के झझरीपुरवा गांव निवासी 26 वर्षीय अंगद भी पंधरी गांव के पास सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। वहीं सुमेरपुर के इटरा गांव निवासी 26 वर्षीय कल्लू भी सुमेरपुर थानाक्षेत्र के फैक्ट्री एरिया के पास सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। इन सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। जहां सभी की हालत में सुधार है।

Related Articles

Back to top button