सांसद खेल स्पर्धा के तहत साड़ी पहनकर मैराथन में पांच किलोमीटर दौड़ी हजारों महिलाएं

नारी शक्ति ने दिखाया दम – हम नही किसी से कम

निष्पक्ष प्रतिदिन/मलिहाबाद, लखनऊ।

लोकसभा क्षेत्र मोहनलालगंज के अंतर्गत सांसद खेल स्पर्धा के तहत लोकसभा की पांचो विधानसभा में खेलों का महाकुंभ जारी है। सभी विधानसभा में विधानसभा स्तर पर साड़ी युक्त महिला दौड़ का अद्भुत, अकल्पनीय, शानदार आयोजन हो रहा है। इसी क्रम में मलिहाबाद विधानसभा में सांसद खेल स्पर्धा के तहत बृहस्पतिवार को मलिहाबाद में साड़ी युक्त महिला सेमी क्वार्टर मैराथन में पांच किलोमीटर दौड़ को मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद एवं आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री कौशल किशोर एवं विशिष्ट अतिथि विधायक जय देवी कौशल ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। सांसद खेल स्पर्धा 2024 के अंतर्गत मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र की मलिहाबाद विधानसभा में 10 फरवरी से विभिन्न खेलों का आयोजन हो रहा है।

गुरुवार को विधानसभा स्तर पर हुई साड़ी युक्त सेमी क्वार्टर मैराथन दौड़ में भारी संख्या में महिलाओं ने दौड़ लगाई, और महिलाओं ने भारतीय संस्कृति के साथ साड़ी पहनकर जो दौड़ लगाई उसे देखकर सभी दंग रह गए। आपको बता दें कि सांसद खेल स्पर्धा के अंतर्गत मोहनलालगंज लोकसभा में सांसद कौशल किशोर के नेतृत्व में सभी विधानसभाओं में महिलाओं की खेल में भागीदारी बढ़ाने और खासकर घरेलू महिलाएं जो ज्यादा घर से बाहर नहीं निकल पाती उनके लिए भी खेलों का आयोजन हो और वह भी खेल में आगे बढ़े। इसके लिए केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद कौशल किशोर ने यह अनूठी प्रतियोगिता साड़ी युक्त महिला दौड़ का आयोजन किया जिसमे विगत 11 फरवरी को बीकेटी, लखनऊ और 13 फरवरी को सिधौली, सीतापुर में भी हजारों महिलाओं ने दौड़ लगाई थी। खास बात यह रही कि यह सभी प्रतियोगिताएं जिस विधानसभा क्षेत्र में हो हुई हैं उसी विधानसभा की ही महिलाएं थीं। और उसमे भी ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्र की। इस साड़ी युक्त महिला सेमी क्वार्टर मैराथन में मलिहाबाद क्षेत्र की सोनम कुमारी निवासी भदेसरमऊ प्रथम रही, आशा पाल निवासी बरगदी ने द्वितीय तथा मानशी निवासी मवाईकला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रथम पुरस्कार के रूप में 31 हजार ,द्वितीय 21 हजार तृतीय पुरस्कार के रूप में 11 हज़ार रुपए धनराशि की चेक व प्रमाणपत्र केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर व क्षेत्रीय विधायक जय देवी कौशल द्वारा विजेताओं को वितरित किया गया। वहीं इसके बाद अगले दस प्रथम स्थान पर रही महिलाओं कांति,रिया मौर्या,पूजा,काजल मौर्या,उपासनी,शीतल,रीता,आरती देवी,शिवानी,गीता को 21 सौ रुपए, उसके बाद की दस दौड़ पूरी करने वाली महिलाओं अनामिका रावत,ललिता,बिमला,सगुन,शिवानी देवी,नेहा,रीमा,रीता,शिवांगी,सगुन को 11 सौ रुपए व उसके बाद तृतीय पहुंची दस महिलाओं दीपांशी, अनीशा,शिवानी,ज्योती रावत,रजनी गौतम,ममता देवी,माधुरी,ज्ञान देवी,गुड़िया,सोनी को 501रुपए व प्रमाणपत्र पुरस्कार के रूप में दिया गया। वहीं कौशल किशोर ने कहा कि नारी सिर्फ परिवार के लिए ही नही बल्कि हर क्षेत्र में आगे बढ़कर समाज और देश के विकास में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र में सांसद खेल स्पर्धा के तहत हो रही साड़ी युक्त महिला सेमी क्वार्टर मैराथन अपनी भारतीय संस्कृति को संजोते हुए खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत स्वच्छ और स्वस्थ भारत बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। नारी, युवा, गरीब, किसान विकसित भारत के चार स्तंभ हैं इसलिए विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने में महिलाओ की भागीदारी अहम है इसलिए सभी क्षेत्रों में महिलाओं को आगे आकर विकसित भारत बनाने में अपना सफ़ल योगदान देना है। उन्होंने कहा कि इस तरह की दौड़ कराने का मुख्य उद्देश्य दौड़ में महिलाओं की रूचि बढ़ाना,उन्हें और अधिक प्रतिभावान बनाना है, जिससे ये महिलाएं अपने परिधान अपनी संस्कृति को संजोते हुए राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचकर अपनी खेल प्रतिभा को दिखा सके।
इस मौक़े पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विकास किशोर,मलिहाबाद ब्लॉक प्रमुख निर्मल वर्मा,प्रतिनिधि मीनू वर्मा,माल ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामकुमार राही,काकोरी शिशिर यादव,प्रधान संघ प्रतिनिधि अंजू सिंह,प्रधान सर्वेश रावत,अमरेश मौर्या,अंकुर रावत,शिक्षिका विमला चन्द्रा तथा रजवाड़ा लॉन के मालिक अनय पाठक सहित हजारों की तादात में महिलाएं उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button