तीन सगे भाइयों समेत पांच अंतर्जनपदीय मादक तस्कर गिरफ्तार…

एएनटीएफ पुलिस की सटीक सूचना पर 2 करोड़ की मार्फ़ीन बरामद

बाराबंकी। बाराबंकी नारकोटिक्स थाना व हैदरगढ़ थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से मादक पदार्थ की तस्करी करने के तीन सगे भाइयों समेत पांच अंतर्जनपदीय सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास 1 किलो 920 ग्राम मार्फ़ीन, एक चार पहिया व एक दो पहिया वाहन सहित चार एंड्राइड मोबाइल फोन व 2250 रुपए नगद बरामद किया है। आरोपियों से बरामद हुई मार्फ़ीन की अंतरराष्ट्रीय कीमत दो करोड रुपए है। साथ ही पकड़े गए पांचो आरोपियों में तीन सगे भाई है।

जिसके संबंध में प्रभारी निरीक्षक नारकोटिक्स थाना अयनुद्दीन ने बताया कि नारकोटिक्स पुलिस को मैन्युअल इंटेलिजेंस के आधार पर सूचना मिली कि हैदरगढ़ कस्बे के पास एक चार पहिया वाहन व दो पहिया वाहन से कुछ लोग मारफीन लेकर कहीं बेचने जा रहे है। सटीक जानकारी पर तत्काल बाराबंकी नारकोटिक्स पुलिस के उप निरीक्षक सूरज सिंह अपने अन्य एक आरक्षी व थाना हैदरगढ़ के उपनिरीक्षक सौम्य जायसवाल सहित अन्य आरक्षियों के साथ मुखबिर की सूचना पर त्रिपुला नहर से 100 मीटर पहले पांचो तस्करों को मारफीन समेत धर दबोचा। यहां नारकोटिक्स व स्थानीय पुलिस टीम ने मॉर्फिन के साथ-साथ आरोपियों द्वारा तस्करी में प्रयोग की जा रही मोटरसाइकिल व एक चार पहिया वाहन भी बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में नईम (32), मोहम्मद कलीम(35) व अलीम (33) पुत्र मोहम्मद शरीफ निवासी कुरैशी टोला, अशोक कुमार सिंह (40) उर्फ बबलू सिंह पुत्र राम सागर सिंह निवासी भठखेरा थाना हैदरगढ़ सहित रजनीश दीक्षित पुत्र स्वर्गीय चंद्रभान दीक्षित निवासी गाजीपुर थाना रामसनेहीघाट शामिल है। यहां की गई पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह सभी आपस में मिलकर मादक पदार्थ की तस्करी का कार्य करते है। जिसमें वह बाहरी लोगों को मादक पदार्थ बेचकर अधिक मुनाफा कमाते थे। हम सभी बरामद की 2 किलो मार्फ़ीन को रायबरेली जनपद में एक व्यक्ति को बेचने जा रहे थे। आरोपियों की गिरफ्तारी में बाराबंकी एएनटीएफ पुलिस से प्रभारी निरीक्षक अयनुद्दीन, उप निरीक्षक करुणेश पांडेय, उप निरीक्षक सूरज सिंह, उप निरीक्षक पुरुषोत्तम विश्वकर्मा, मुख्य आरक्षी मनीष कुमार दुबे, मुख्य आरक्षी आदिल हाशमी, मुख्य आरक्षी जितेंद्र कुमार सिंह सहित थाना हैदरगढ़ से उप निरीक्षक सौम्य जायसवाल आरक्षी रामराज व आरक्षी आनंद कुमार शामिल रहे

Related Articles

Back to top button