अलीगढ़ में शार्ट सर्किट से पांच घरों में लगी आग, चार गैस सिलेंडर फटे; मची अफरा-तफरी

अलीगढ़। अकराबाद क्षेत्र के गांव दुभिया बंजारा में शुक्रवार दोपहर को शार्ट सर्किट से एक घर में आग लग गई। इसकी चपेट में चार और घर आ गए। चार रसोई गैस सिलेंडर फट गया। गनीमत रही कि उस समय घर पर कोई नहीं था। सभी लोग खेत पर थे। मगर गांव में अफरा-तफरी मच गई।

दमकल कर्मियों ने दो घंटे में मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गांव दुभिया बंजारा के राजू सिंह व भूरा सिंह, पप्पू सिंह, कप्तान सिंह, आरती पुत्री नौरंग सिंह ने बताया कि वह गांवों में फेरी लगाने का काम करते हैं। हाल में कपड़े खरीदकर गांवों में बेचने के लिए लाए थे। दोपहर में खेतों में गेहूं काट रहे थे। तभी अचानक उनके घरों में आग लग गई।

बताया जा रहा है कि कुल तीन सिलेंडर फट गए। लोगों ने पानी से आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने से घरों में रखे बर्तन, चारपाई, कपड़े, अनाज व नकदी राख हो गई। इसका कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ितों को मुआवजा दिलवाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button