दंगा फसाद करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

बलिया। गड़वार पुलिस ने मारपीट व दंगा फसाद करने वाले पांच आरोपियों को गुरुवार की दोपहर बलेसरा गांव से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में न्यायालय चालान कर दिया। आरोपियों का नाम विसर्जन राम पुत्र राम बिहारी राम, मनोज कुमार पुत्र देवमुनीराम, सूर्य प्रकाश पुत्र गंगाधारी, अनिल पुत्र भृगुनाथ व दिलीप पुत्र भृगुनाथ है। सभी आरोपीगण बलेसरा गांव के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार पांचों आरोपी काफी दिनों से फरार चल रहे थे। इसबीच मुखबिर की सूचना पर पांचों आरोपियों को गुरुवार की दोपहर बलेसरा गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। पांचों आरोपियों को संबंधित धाराओं में न्यायालय चालान कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button