पहले टमाटर और अब लहसुन प्याज़ ने बिगाड़ा रसोई का बजट

  • गरीब जनता बिना लहसुन-प्याज के सब्जी खाने को मजबूर

निष्पक्ष प्रतिदिन/लखनऊ

कुछ महीने पहले, टमाटर की आसमान छूती कीमतों ने रसोई के बजट को प्रभावित किया था, टमाटर की कीमतें 250 रुपये प्रति किलोग्राम को पार कर गई थीं। आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों की प्रवृत्ति परिवारों के लिए अपने मासिक खर्चों को प्रबंधित करने में चुनौतियां पैदा कर रही है।कुछ दिन पहले टमाटर थाली से गायब हो गया था। अब प्याज और लहसुन लोगो को खून के आंसू रुला रहा है। प्याज और लहसुन की कीमत आसमान छू रही है। त्योहारी सीजन में सब्जियों के दाम इतने ज्यादा बढ़ गये हैं कि आम आदमी की जेब कट रही है। सब्जियों ने बढ़े दाम ने किचन का बजट बिगाड़ दिया है। गरीब जनता बिना लहसुन-प्याज के सब्जी खाने को मजबूर हैं।


लहसुन के बढ़ते रेट ने लोगों की जेब पर बोझ बढ़ा दिया है।राजधानी के अलग-अलग सब्जी मंडी में लहसुन 380 किलो से लेकर 400 किलो तक बिक रहा है।लोगों का कहना है कि सिर्फ लहसुन ही नहीं बल्कि सभी सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं और लहसुन आम लोगों की पहुंच से दूर होता जा रहा है।लहसुन की कीमतों में इस बढ़ोत्तरी की वजह पिछले दो महीने में हुई बेमौसम बारिश को बताया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि प्याज की कीमतें 50 से 60 रुपये प्रति किलोग्राम है।कुछ महीने पहले, टमाटर की आसमान छूती कीमतों ने रसोई के बजट को प्रभावित किया था, टमाटर की कीमतें 250 रुपये प्रति किलोग्राम को पार कर गई थीं. आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों की प्रवृत्ति परिवारों के लिए अपने मासिक खर्चों को प्रबंधित करने में चुनौतियां पैदा कर रही है।सब्जी मंडी सीतापुर रोड टोल प्लाजा के पास स्थित मानपुर सब्जी मंडी,राजाजीपुरम, दुबग्गा , आलमबाग , जानकीपुरम और मुसाफिरखाना में सब्जी के विक्रेताओं से बात की, तो सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि प्याज का स्टॉक खत्म हो गया था। अभी नया स्टॉक नहीं आया है। इसकी वजह से प्याज की कीमतें अचानक बढ़ गई है। कुछ लोगों ने जमाखोरी भी शुरू कर दी है, जिसकी वजह से प्याज की कीमतें बढ़ी हुई है।प्याज की कीमत 50 से 60 रुपये प्रति किलो बिक रहा है, जबकि कुछ दिन पहले ही यही प्याज 20 रुपये से लेकर 30 रुपये तक में बिकता था प्याज। अब सरकारी गाड़िया जगह – जगह प्याज 45 रूपये किलो बेच रही है। जिसका असर भी बाजार पर पड़ा है।

प्याज और लहसुन खरीदारों ने बताई आपबीती

जानकीपुरम निवासी अधिवक्ता प्रेम कुमार यादव ने बताया कि अभी कुछ दिन पहले यही प्याज 20 से 30 रुपए प्रति किलो बिक रहा था। सब्जी व्यापारियों ने जमाखोरी शुरू कर दिया है। जिसकी वजह से प्याज के और लहसुन के दाम बढ़ गए हैं। यूनाइटेड सिटी कालोनी जानकीपुरम निवासी मनोज सिंह ने बताया कि लहसुन और प्याज की वजह से हम सभी का बजट बिगड़ गया है। क्योकि दोनों चीजों से खाने में स्वाद आता है। महंगे होने की वजह से सोचना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सब्जी व्यापारी जमाखोरी करने लगते है जिससे बहुत नुकसान, आमजन का होता है।मड़ियांव गांव निवासी सुधा ने बताया कि महंगाई तो चरम पर है, तमाम और चीज महंगी है, ठीक वैसे ही अब सब्जियां महंगी हो गई है। लहसुन के अलावा प्याज और अदरक भी महंगे हो चले हैं। किचन का बजट पूरी तरीके से बिगड़ चुका है। थाली से प्याज गायब हो चुका है। लहसुन और प्याज के बिना सब्जी खाने पर मजबूर है।

Related Articles

Back to top button