छग विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची जल्द : भूपेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों के नामों की पहली लिस्ट जल्द जारी हो सकती है। इस बात का संकेत मुख्यमंत्री भूपेश ने दिये हैं। सोमवार को बीजापुर दौरे पर रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रक्रिया चल रही है, कुछ बैठकें होने के बाद जल्द ही पहली लिस्ट जारी किए जायेंगे।

पार्लियामेंट स्पेशल सेशन को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि वन नेशन, वन इलेक्शन की बात कर रहे है पता नहीं क्या क्या करेंगे। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि केंद्रीय नेता लगातार आ रहे हैं। गृहमंत्री के आने पर भीड़ इक्कठा नहीं होती। लोग भाजपा से दूरी बना रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश ने बताया कि 21 को प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ आ रही हैं और 28 को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्ज्जुन खड़गे आंएगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि राहुल गांधी कार्यक्रम 25 को बना था लेकिन तारीख आगे बढ़ गई है।

Related Articles

Back to top button