बंदूक की सफाई के दौरान फायर, वृद्ध घायल

हमीरपुर। चिकासी थाने के चुरहा गांव निवासी 65 वर्षीय परमेश्वरी दयाल के पास लाइसेंसी दोनाली बंदूक है। रविवार की दोपहर वह लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दोनाली बंदूक को थाने में जमा करने से पहले उसकी सफाई कर रहा था। बंदूक की सफाई करते समय अचानक फायर हो गया। जो वृद्ध किसान की गर्दन को छूता हुआ निकल गया। जिससे वृद्ध घायल हो गया। स्वजन इलाज के लिए उसे सीएचसी ले गए। डा.नरेंद्र कुमार ने बताया कि वृद्ध की गर्दन गोली छू कर निकल गई है। इलाज करने के बाद उसे मेडिकल कालेज उरई रेफर कर दिया गया है। चिकासी थानाध्यक्ष भरत कुमार ने बताया कि बंदूक लाइसेंसी है। बंदूक की सफाई करते समय फायर हो गया है। घायल की हालत सामान्य बताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button