कुशहा टोला पर अज्ञात कारणों से आग, छः परिवारों की रिहायसी झोपड़ी व सामान जलकर राख

बलिया। खेजुरी थाना क्षेत्र के कुशहा टोला पर गुरुवार की रात लगभग 1:00 बजे अज्ञात कारणों से आग लग जाने के कारण छः परिवारों की रिहायसी झोपड़ीयां तथा उसमें रखे हजारों के सामान जलकर राख हो गए। वहीं एक दर्जन से अधिक मवेशी आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसगए जिसमें आधा दर्जन मवेशियों की झुलसने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात कुशहां डेरा पर सभी लोग अपने-अपने रिहाईसी झोपड़ी में सो रहे थे तभी लगभग रात 1:00 बजे के आसपास सुग्रीव प्रसाद ने अपने झोपड़ी से आग की लपटे निकलता देखा तथा शोर मचाना शुरू कर दिया अभी उनके आवाज पर आसपास के लोग कुछ समझ पाते तब तक रामबचन बिंद, कमला बिंद, सुरेंद्र बिंद, श्याम लाल बिंद तथा विशंभर बिंद की झोपड़ियों में आग पूरी तरह से फैल गई। रात होने के कारण कोई कुछ समझ नहीं पा रहा था। इस दौरान झोपड़ी के अंदर बांधे गए लगभग एक दर्जन मवेशी झुलस गए, जिसमें से आधा दर्जन की झुलसने से मौत हो गई। घंटो प्रयास करने के बाद आग पर काबू पाया जा सका तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया।

Related Articles

Back to top button