प्राचीन शिव मंदिर पर भगवान शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव पिंडौल में प्राचीन शिव मंदिर पर भगवान शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर शोभायात्रा गांव के मुख्य मार्गों से धूमधाम से निकाली गई। जिसका लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। 17 जनवरी से यहां शिव पुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। 22 जनवरी को भगवान की प्राण प्रतिष्ठा तो 24 जनवरी को मंदिर पर भंडारा होगा। इस मौके पर शुभम तिवारी, अर्पित सक्सेना, प्रदीप गुप्ता, राजेश गुप्ता, मुनीश तिवारी, विकास शर्मा, जगदीश सक्सेना, ओमपाल गुप्ता, अरविन्द गुप्ता, मुनेन्द्र शर्मा, अशोक शर्मा, यशपाल सिंह, सोवरन सिंह, मुकुट प्रजापति, किशनपाल, सत्यप्रकाश कश्यप, प्रदीप कश्यप, जसवंत सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button