पुरुष पुलिस कर्मियों की ही तरह महिला पुलिस कर्मियों को सशक्त बनाना चाहते हैं डीजीपी प्रशांत कुमार

  • अब नए आदेश के तहत महिला पुलिस कर्मियों को भी मिलेगी बीट पर तैनाती,महिला उत्पीड़न से संबंधित हर मामले में बारीकी से रखेंगी निगाह
  • प्रदेश में हो रहे महिला उत्पीड़न को रोकने के मद्देनजर डीजीपी प्रशांत कुमार ने बनाई यह व्यवस्था
  • पीड़िता से उसकी समस्या का समाधान होने के बाद भी समय समय पर बीट महिला पुलिसकर्मी घर जाकर लेंगी जानकारी

निष्पक्ष प्रतिदिन,लखनऊ। राजधानी ही नहीं बल्कि समुचे उत्तर प्रदेश भर में अब पुरुष पुलिसकर्मियों की तरह अब महिला पुलिसकर्मी भी क्षेत्र में काम करती दिखाई देंगी। उन्हें बीट का काम सौंपा गया है। वह महिला उत्पीड़न से संबंधित हर मामले में बारीकी से निगाह रखेंगी। अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत कराएंगी। उत्तर प्रदेश में नए आदेश के अनुसार अब महिला पुलिसकर्मी भी क्षेत्र में बीट पर काम करेंगी। जिस महिला पुलिसकर्मी की बीट पर तैनाती होगी वह अपनी बीट बुक भी तैयार करेगी। ये सभी महिला पुलिसकर्मी  महिला उत्पीड़न से संबंधित हर मामले में बारीकी से निगाह रखेंगी।डीजीपी प्रशांत कुमार ने निष्पक्ष प्रतिदिन को बताया है कि, महिला पुलिसकर्मी अब सिर्फ संतरी या फिर ऑफिस का कार्य नही करेंगी।बल्कि उन्हें बीट पर तैनाती दी जाएगी। डीजीपी ने कहा कि, पुरुष पुलिसकर्मियों की ही तरह महिला कर्मियों को उनकी दक्षता के अनुसार तैनाती दी जाएगी। बता दें, कि उत्तर प्रदेश पुलिस में करीब 40 हजार महिला पुलिस कर्मी वर्तमान में काम कर रही हैं।इससे यह साफ है, कि उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती होने के लिए महिलाओं में भी होड़ मची है।ऐसे में डीजीपी प्रशांत कुमार यह चाहते है कि महिलाओं को भी पुरुष पुलिस कर्मियों की ही तरह सशक्त बनाया जाए।

Box
अभी तक यह करती थी कार्य

लखनऊ ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश का कोई ऐसा थाना नहीं है, जहां पर महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती नहीं है। कई थाने तो ऐसे है जहां पर दो दर्जन महिला पुलिसकर्मी तैनात है। थानों में इनसे पहरे की ड्यूटी ली जाती थी। महिला व कोरोना हेल्प डेस्क पर भी इनकी ड्यूटी रहती है। जब भी कोई पीड़ित महिला थाने में अपनी फरियाद लेकर पहुंचती थी,तो उसके साथ महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला कर्मचारी ही बात करती थी। इसके बाद मामला थाने के मुंशियों व थाना प्रभारी तक पहुंचता था। 

Box
महिला पुलिसकर्मी बनाएंगी बीट बुक

नए आदेश के अनुसार जिस महिला पुलिसकर्मी की बीट पर तैनाती होगी वह अपनी बीट बुक भी तैयार करेगी। उसने महिला पुलिसकर्मी द्वारा की गई कार्रवाई का पूरा ब्यौरा होगा। इस बीट बुक को अधिकारी चेक करेंगे।
Box
कार्रवाई के बाद भी पहुंचेंगी घर

दरअसल थाने शिकायत पहुंचने के बाद उसका जैसे तैसे निस्तारण भी करा दिया जाता है। पीड़िता को संतुष्ट भी किया जाता है, लेकिन इस कार्रवाई के बाद थाना पुलिस मामले को भूल जाती है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। नई व्यवस्था के चलते अब महिला पुलिसकर्मी इसके बाद भी पीड़िता के घर पहुंचेंगी और उसने जानकारी लेंगी कि कहीं उनको बाद में तो कोई परेशानी नहीं हुई है। 

Related Articles

Back to top button