योग प्रशिक्षक नर्वदेश्वर हुए दिल्ली में सम्मानित।

अमेठी। नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर आयोजित 75 वें गणतंत्र दिवस समारोह में आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में अमेठी से योग प्रशिक्षक नर्वदेश्वर उपाध्याय और सुरेंद्र कुमार तिवारी को निमंत्रित किया गया था। जिस पर वे कार्यक्रम में उपस्थित हुए।

आयुष विभाग उत्तर प्रदेश के नोडल अधिकारी डॉ महेंद्र विक्रम सिंह के नेतृत्व में प्रदेश के सभी योग प्रशिक्षक दिल्ली पहुंचे। सभी ने गणतंत्र दिवस समारोह में प्रतिभाग किया। केंद्रीय आयुष मंत्री सर्वानंद सोनेवाल ने देश के कोने कोने से आए योग प्रशिक्षकों को ट्राफी देकर, उनके कार्यों की प्रशंसा की।
आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा इंडिया गेट, मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान, कुतुब मीनार, प्रधानमंत्री संग्रहालय का भ्रमण कराया गया।
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी अमेठी/सुलतानपुर डॉ अनीता गुप्ता ने बताया कि हेल्थ वेलनेस सेंटर में तैनात नर्वदेश्वर उपाध्याय, सुरेन्द्र कुमार तिवारी को दिल्ली में सम्मानित किया गया। उन्होंने दोनों योग प्रशिक्षकों को बधाई दी।

Related Articles

Back to top button