पत्रकार के पिता का बीमारी से निधन

निष्पक्ष प्रतिदिन। कमलापुर, सीतापुर: दैनिक समाचार पत्र से जुड़े पत्रकार सत्यदेव शुक्ला के वयोवृद्ध पिता दिनेश चन्द्र शुक्ला का गुरूवार की शाम करीब छः बजे आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वह गत एक वर्ष से बीमार चल रहे थे। समाजसेवी व प्रमुख व्यवसायी दिनेश चन्द्र शुक्ला के आकस्मिक निधन की खबर सुनते ही बड़ी संख्या में लोग पत्रकार सत्यदेव शुक्ला के घर पहुंचे और ढ़ांढस बंधाया। वह अपने पीछे तीन पुत्र व तीन पुत्री व नाती-पोतों से भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। कस्बे के बड़े चौराहे पर स्थित उनके आवास पर लोगों का तांता लगा रहा। शुक्रवार की सुबह साढ़ापुरवा गांव स्थित निज भूमि पर अंतिम संस्कार किया गया। ज्येष्ठ पुत्र सन्तोष शुक्ला ने उन्हें मुखाग्नि दी। पूर्व विधान परिषद सदस्य पं. रामगोपल मिश्रा, भरत त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख उमाशंकर मिश्रा, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष सदीप कश्यप, कमलापुर व्यापार संघ अध्यक्ष मनोज जयसवाल, भाजपा नेता रवि तिवारी, अरविंद पाण्डेय, अनुज तिवारी, शुभ तिवारी, अशोक शुक्ला, जेपी सिंह, जयकृष्ण पाण्डेय, राजू त्रिपाठी, जीवन पाण्डेय, डॉ. सुशान्त विश्वास, नन्दकिशोर पाण्डेय, आशीष अवस्थी समेत क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने शोक संवेदना प्रकट की।

Related Articles

Back to top button