चार लोगों पर विवाहिता के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया

कोठी। बेरोजगार पति व उसके घर वाले दहेज में फोर व्हीलर की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने साथ मारपीट कर घर से भगा दिया। पीड़ित पिता की शिकायत पर कोठी पुलिस ने चार ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
कोठी थाना क्षेत्र के अतरौली गांव निवासी शिवबरन मिश्र पुत्र त्रिवेणी प्रसाद मिश्र ने बताया कि 11 मार्च को 2023 को पुत्री अनुपम का अमेठी जनपद के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के असरकापुरवा गांव निवासी अमित कुमार शुक्ला पुत्र सुरेंद्र कुमार शुक्ला के साथ विवाह किया था। उस समय शादी में सात लाख रुपए दान दहेज में खर्च कर ससम्मान पुत्री की विदाई की। लेकिन दहेज के लोभियों ने तीन महीने के अंदर ही दहेज की डिमांड करने लगे। उसे अक्सर प्रताड़ित करने लगे। बीते दिन दामाद अमित शुक्ल, समधि सुरेंद्र शुक्ल व समधन श्रीमती देवी व बड़ा दामाद रिंकू शुक्ल दहेज में फोर व्हीलर की मांग को लेकर उसकी पुत्री को मारपीट का घर से भगा दिया। पीड़ित पिता ने बताया की शादी के समय दमाद अमित शुक्ला की नौकरी करने की बात कही गई थी। लेकिन वह बेरोजगार हैं। घर में ही बैठा रहता है। इसकी शिकायत पर कोठी इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह ने उक्त चारों ससुरालीजनों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न की धारा मुकदमा दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button