एमएसपी की मांग को लेकर आज किसान हरियाणा में निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च

किसानों के दिल्ली कूच का आज पांचवां दिन है। किसान अभी शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं और हरियाणा में आज ट्रैक्टर मार्च निकालने की तैयारी में हैं। बीते दिन किसानों के भारत बंद का मिलाजुला असर दिखा। पंजाब और हरियाणा में इस बंद का ज्यादा असर था।

पंजाब और हरियाणा के किसानों के दिल्ली कूच का आज पांचवां दिन है। किसान अभी शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं और हरियाणा में आज ट्रैक्टर मार्च निकालने की तैयारी में हैं। 

बीते दिन किसानों के भारत बंद का मिलाजुला असर दिखा। पंजाब और हरियाणा में इस बंद का ज्यादा असर था। हालांकि, दिल्ली में भी कई जगहों पर जाम देखा गया।

किसानों के विरोध प्रदर्शन से सब्जियों के दाम पर असर नहीं

किसानों के चल रहे विरोध प्रदर्शन के कारण कई सड़कों पर अवरोध हो रखा है। हालांकि, इस कारण सब्जियों की कीमतों पर संभावित प्रभाव नहीं पड़ा है। दिल्ली की गाजीपुर मंडी के एक सब्जी व्यापारी का कहना है कि वर्तमान में सब्जियों की कीमतों पर कोई प्रभाव नहीं है। यदि विरोध जारी रहता है और अधिक सड़कें अवरुद्ध होती हैं, तब यूपी, गंगानगर, पुणे आदि से सब्जियों की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

 शंभू बॉर्डर पर तैनात सब-इंस्पेक्टर की मौत

हरियाणा के अंबाला में किसान आंदोलन के चलते शंभू बॉर्डर पर तैनात सब-इंस्पेक्टर हीरालाल का निधन हो गया। वह 52 वर्ष के थे। खबरों के मुताबिक, ड्यूटी के दौरान सब-इंस्पेक्टर लाल की तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें तुरंत अंबाला सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

शंभू बॉर्डर पर डटे किसान

किसान आज भी शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं और हरियाणा में ट्रैक्टर मार्च निकालने की तैयारी में हैं। बीते दिन किसानों के भारत बंद का मिलाजुला असर दिखा था।

शंभू बॉर्डर पर पुलिस को उकसाते दिखे युवा प्रदर्शनकारी, आंसू गैस के गोले दागे गए

शंभू बॉर्डर पर युवा प्रदर्शनकारी हरियाणा पुलिस को उकसाते दिखे हैं। इसके चलते हरियाणा पुलिस द्वारा 4 से 5 बार आंसू गैस के गोले दागे गए। किसान नेताओं द्वारा मंच से युवाओं को बार-बार शांति से आकर मंच पर बैठने का आग्रह किया जा रहा है, लेकिन वो अपने किसान नेताओं की भी नहीं सुन रहे।

Related Articles

Back to top button