दिल्ली कूच करने के लिए किसान संघ बनाएंगे रणनीति

किसानों के दिल्ली कूच का आज पांचवां दिन है। किसान अभी शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं और हरियाणा में आज ट्रैक्टर मार्च निकालने की तैयारी में हैं। बीते दिन किसानों के भारत बंद का मिलाजुला असर दिखा। पंजाब और हरियाणा में इस बंद का ज्यादा असर था।

पंजाब और हरियाणा के किसानों के दिल्ली कूच का आज पांचवां दिन है। किसान अभी शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं और हरियाणा में आज ट्रैक्टर मार्च निकालने की तैयारी में हैं। 

बीते दिन किसानों के भारत बंद का मिलाजुला असर दिखा। पंजाब और हरियाणा में इस बंद का ज्यादा असर था। हालांकि, दिल्ली में भी कई जगहों पर जाम देखा गया।

कॉरपोरेट्स को छोड़ किसानों पर ध्यान दे केंद्र सरकारः किसान नेता जगजीत

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने पंजाब-हरियाणा शंभू बॉर्डर पर एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मेरा मानना है कि अगर सरकार गंभीरता से उपभोक्ता और किसानों पर ध्यान केंद्रित करे और कॉरपोरेट्स पर थोड़ा कम ध्यान दे तो इस पूरे मुद्दे को सुलझाया जा सकता है।

अध्यादेश के जरिए निकलेगा किसान आंदोलन का हल

पंजाब किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने आज कहा कि सरकार अध्यादेश के जरिए एमएसपी पर कानून ला सकती है। एक बार सरकार कानून लाने का फैसला ले ले, तो समाधान निकाला जा सकता है।

Related Articles

Back to top button