खौलते पानी में गिरा डेढ़ साल का मासूम

नोएडा। सेक्टर-58 क्षेत्र के विशनपुर गांव में रहने वाला एक डेढ़ वर्षीय बच्चा गरम पानी की चपेट में आ गया। इस घटना में वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे उपचार के लिए नोएडा के विनायक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर आज उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

कोतवाली सेक्टर -58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि अनुज कुमार गुप्ता बिशनपुर गांव में रहते हैं। उनका डेढ़ वर्षीय बच्चा 18 फरवरी को उनके घर पर गरम पानी की चपेट में आ गया। बच्चे के दादा ने अपने नहाने के लिए पानी गरम करके रखा था। बच्चा खेलते हुए जाकर पानी में गिर गया।

इस घटना में वह बुरी तरह से जल गया। उसे उपचार के लिए नोएडा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर आज सुबह को उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button