विधायक बनने के लिए फकीर से कांग्रेस प्रत्याशी ने खाईं चप्पलें

रतलाम। मध्य प्रदेश के चुनावी नतीजों में भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल करते हुए 163 सीटें जीती हैं, वहीं कांग्रेस को महज 66 सीटों पर संतोष करना पड़ा है। मगर, इस चुनाव में कई प्रत्याशी ऐसे रहे जिन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। ऐसा ही एक वाकया रतलाम शहर में भी हुआ था।

दरअसल, रतलाम शहर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा ने वोटिंग से एक दिन पहले चुनाव जीतने के लिए खुद को एक फकीर से चप्पलें मरवाईं। पारस सकलेचा ने अपनी विधानसभा में सड़कों पर घूमने वाले एक मुस्लिम फकीर से चप्पल मारने की दुआ ली। सकलेचा को उम्मीद थी कि इस टोटके से वो चुनाव जीत जाएंगे, लेकिन वह बुरी तरह से चुनाव हार गए हैं।

वीडियो खुद सकलेचा के समर्थकों ने वायरल किया

अब चुनाव बीतने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी सकलेचा को फकीर द्वारा चप्पलें मारने का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो खुद सकलेचा के समर्थकों ने वायरल किया है। इस बार के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने पारस सकलेचा को टिकट दिया था, लेकिन भाजपा के चेतन्य काश्यप ने उन्हें 60708 वोटों के बड़े अंतर से हरा दिया।

Related Articles

Back to top button