आस्था यादव ने बेसहारा बुजुर्गों संग मनाया जन्मदिन, बांटी खुशियां

बाराबंकी। मौका यदि जन्मदिन का हो और धूम धड़ाके के साथ पार्टी न हो यह बात हजम नहीं होती। लेकिन आज भी कई युवा ऐसे हैं, जो आधुनिकता की चकाचौंध से दूर रहकर बड़ी सादगी के साथ अपना जन्मदिन मनाते हैं। ऐसे ही युवाओं में से एक हैं आस्था यादव, जिन्होंने अपने जन्मदिवस के अवसर पर धूमधड़ाका के साथ पार्टी करने के बजाय दीन-दुखियों की सेवा को प्राथमिकता दी है। गुरूवार को ओएसआर ग्रुप आफ कॉलेज की चेयरपर्सन एवं समाजसेवी आस्था यादव ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर पति पूर्व एमएलसी राजेश कुमार यादव ‘राजू यादव’ के साथ सफेदाबाद स्थित ’मातृ पितृ वृद्धाश्रम’ पहुंच कर आश्रम में रह रहे बुजुर्गाे के साथ सादगी से केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। ताकि उन्हें भी महसूस होने वाला एकाकीपन थोड़ा कम हो सके। उन्होंने कहा कि यहां ऐसे लोग हैं जिन्हें अलग-अलग कारण से उनके परिवार ने छोड़ दिया है। ऐसे भी लोग है जिनका अब इस दुनिया में कोई नहीं है। लेकिन फिर भी कुछ अन्जान उनके भोजन, रहने खाने पीने की व्यवस्था करवाते हैं।

कुछ ऐसे भी हैं जो अपना जन्मदिन की खुशी इन्हीं के साथ मनाते हुए इनका आशीर्वाद प्राप्त करने इच्छुक रहते हैं। पूर्व एमएलसी राजेश कुमार यादव ‘राजू यादव’ के साथ वृद्धाश्रम में जन्मदिन मनाते हुए आस्था यादव ने वृद्धजनो को फल, मिठाई, भोजन और कम्बल का वितरण कर आश्रम में रह रहे बुजुर्गाे का आशिर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि महंगे होटलों और रिसोर्ट में जन्मदिन मना कर वो आत्मिक शांति नहीं मिलती जो बेसहारा और गरीब लोगों के चेहरे पर मुस्कान देखने से मिलती है। आस्था यादव ने बताया कि चाहे कैसी भी खुशी हो उनका प्रयास यही रहता है कि वे उसे वंचित वर्ग के साथ बांटें, जिससे भले ही कुछ देर के लिए ही सही उन्हें भी खुशी मिलेगी और वे दिल से दुआएं देंगे।

पूर्व एमएलसी राजेश कुमार यादव ने कहा कि आस्था यादव ने अपने जन्मदिन पर बुजर्गाे में भोजन, फल, मिठाई व् कम्बल का वितरण किया है। जो कि एक सराहनीय कार्य है। एक युवा समाजसेविका होने के बावजूद उनके हृदय में बुजुर्गों के प्रति जो सम्मान की भावना है। ईश्वर ऐसे ही भावना सबके अंदर पैदा करे ताकि कोई भी पुत्र अपने वृद्ध मां बाप को वृद्धाश्रम न भेजे। उन्होंने वृद्धजनों से बातचीत कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस मौके पर वृद्धाश्रम के प्रबंधक कमलेश वर्मा हिमाशु यादव, अनिल यादव, राहुल यादव, अरेन्द्र यादव एवं वृद्धाश्रम के कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button