पूर्व मंत्री को एमएलसी टिकट देने की लोगों ने करी मांग

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता डॉ विनोद तिवारी के पक्ष में प्रदेश उपाध्यक्ष राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा भारत प्रवीण चौहान के आवास पर एमएलसी चुनाव को लेकर चर्चा हुई उनके राजनीतिक गुरु पूर्व मंत्री विनोद तिवारी के टिकट के संबंध में सभी लोगों को जानकारी लेने की उत्सुकता थी। और सभी क्षेत्रवासियों की यही इच्छा है। कि एमएलसी का टिकट पूर्व स्वास्थ्य मंत्री विनोद तिवारी को ही दिया जाए क्योंकि बो सरल स्वभाव के धनी हैं। और जन जन के प्रिय हैं। सभी जाति और धर्म के लोगों में उनकी अच्छी पैड है।साथ हीपूरनपुर से तीन बार विधायक, यूपी सरकार में पूर्व स्वास्थ्य राज्य मंत्री,सदस्य प्रदेश कार्य समिति भाजपा उत्तर प्रदेश एवं पीसीओ अध्यक्ष एवं विभिन्न पदों पर रहे है।

इसलिए पूर्व स्वास्थ्य मंत्री विनोद तिवारी एक सशक्त प्रत्याशी हैं। सर्वेसमाज के हित में हमेशा कार्य करने वाले सेवक हैं। विनोद तिवारी का ही टिकट होने की पूर्ण संभावना है। उनके दत्तक पुत्र प्रवीण चौहान प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश मंडल अध्यक्ष उद्योग व्यापार महासंघ बोर्ड मेंबर ऑफ उत्तर प्रदेश ने कहा कि एमएलसी पद हेतु उचित प्रत्याशी है। और समय-समय पर चुनाव में विनोद तिवारी ने अहम भूमिका निभाई है। और जी तोड़ मेहनत कर सीटों को जितने का काम किया है। श्री तिवारी शाहजहापुर के चुनाव प्रभारी भी रहे हैं उत्तर प्रदेश में विभिन्न विधानसभाओं के चुनाव में भी प्रभारी रहे हैं।गत दिनों में हुए जितिन प्रसाद के लोकसभा चुनाव में भी प्रभावी भूमिका निभाकर उन्हें जिताने का काम किया अब क्षेत्र वासियों का हाई कमान से अनुरोध और उम्मीद है की एमएलसी पद हेतु विनोद तिवारी को ही बनाया जाए जिससे ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित हो सके श्री चौहान ने कहा कि उनके जैसा कद्दावर एवं कर्मठ प्रत्याशी बरेली मंडल में नहीं है। चुनावी चर्चा में मुख्य रूप से सूरज यादव, ठाकुर राजू सिंह, मनीष तिवारी, गुड्डू खान, अजमुद्दीन, आर्यन चौहान सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे है।

Related Articles

Back to top button