शक्ति वंदन अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन

महमूदाबाद/सीतापुर। महमूदाबाद विकास खंड कार्यालय के सामने बृहस्पतिवार को शक्ति वंदन अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस क्रम में नारी शक्ति संवाद के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी श्रीश गुप्ता ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा विधायक आशा मौर्य रहीं। शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम में आजीविका मिशन के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वयं सहायता समूह की लगभग एक सैकड़ा से अधिक महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।


विधायक आशा मौर्य ने कहा भारतीय समाज में महिलाएं आत्मनिर्भर बनने की ओर निरंतर अग्रसर हो रही हैं। केंद्र सरकार द्वारा महिला कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ धरातल पर दिखाई देने लग गया है। बीडीओ श्रीश गुप्ता ने कहा कि आज स्वयं सहायता समूह महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कारगर साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक महिला स्वयं सहायता समूह बनाकर नए भारत के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। मोदी सरकार में नारी शक्ति को भरपूर सम्मान मिल रहा है। इस मौके पर भाजपा विधायक आशा मौर्य, बीडीओ श्रीश गुप्ता सहित समस्त कर्मचारी और सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button