आज भी लाखों दिलों पर राज करते हैं स्व.भोला सिंह

सादगीपूर्वक मनाई गई वरिष्ठ अधिवक्ता की पुण्यतिथि

बलिया। सिविल कोर्ट स्थित क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन के सभागार में शुक्रवार की दोपहर वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. राम रणविजय प्रताप सिंह उर्फ भोला सिंह की 27वीं पुण्यतिथि सादगीपूर्वक मनाई गई। इस दौरान उनके तैल चित्र पर ​क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार के अध्यक्ष देवेंद्र नाथ मिश्र, महासचिव अनिल कुमार मिश्र, स्व. राम रणविजय प्रताप सिंह के सुपुत्र प्रशांत कुमार सिंह व पौत्र प्रांजल सिंह द्वारा तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित किया गया।
इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष देवेंद्र नाथ मिश्र ने कहा कि स्व. राम रणविजय प्रताप सिंह ओजस्वी व्यक्तित्व के धनी थे। उनकी सरलता, मृदुभाषी और बेबाकी अंदाज के लिए वे लाखों दिलों पर आज भी राज करते हैं। उनके दिखाए गए मार्गों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज राय हंस, वरिष्ठ अधिवक्ता सोनू गुप्ता, सत्येंद्र कुमार सिंह, जेपी सिंह, रजनीकांत श्रीवास्तव, संजय राव, निर्भय नारायण सिंह, अशोक सिंह, रजनीकांत श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button