तीसरी बार भी सांसद पर बीजेपी ने रविंद्र कुशवाहा किया भरोसा

बलिया। भाजपा द्वारा सलेमपुर लोकसभा सीट पर लगातार तीसरी बार सांसद रविंद्र कुशवाहा को अपना प्रत्याशी बनाया गया है। जिसकी पार्टी द्वारा शनिवार को अधिकारिक प्रत्याशी लिस्ट जारी होते ही स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त हो गया। भाजपा नेता और नगरपंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश गुप्ता, भाजपा के मंडल अध्यक्ष सतीश गुप्ता, दिलीप सिंह, शशिप्रकाश चौरसिया, राममनोहर गांधी, जमशेद आलम, आलोक गुप्ता, मृत्युंजय गुप्ता, रजनीश पांडेय, निखिल सिंह बिट्टू समेत अनेक भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रविंद्र कुशवाहा के प्रत्याशी घोषित होते ही सलेमपुर लोकसभा सीट से बीजेपी की जीत पक्की होने का दावा किया। रविंद्र कुशवाहा लगातार दो बार से भाजपा के सांसद है। जो अब तीसरी बार अपनी चुनावी पारी खेलेंगे, चुनाव के बाद जीत हार तो जनता तय करेगी। लेकिन फिलहाल भाजपा ने लगातार तीसरी बार रविंद्र कुशवाहा पर अपना दांव लगाया है। जिससे रविंद्र कुशवाहा समर्थकों में हर्ष व्याप्त हो गया। इधर पिछले कुछ माह से लगातार एनडीए गठबंधन के सहयोगी दल सुभासपा द्वारा सलेमपुर सीट पर अपनी मजबूत दावेदारी कर रहे थे। जिसके कारण सांसद समर्थकों में असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। लेकिन सांसद रविंद्र कुशवाहा पूरे आत्मविश्वास और भरोसे के साथ चुनाव की तैयारी में क्षेत्र के घेराबंदी में लगे हुए थे। जबकि एनडीए गठबंधन में सुभासपा को यह सीट नहीं मिली और उन्हें मायुसी हाथ लगा।

Related Articles

Back to top button