नकली नोटों का फरार तस्कर दिल्ली पुलिस ने कुंवरगांव से दबोचा

बदायू । जिले के थाना कुंवरगांव में एक साल से नकली नोट के कारोबार में फरार चल रहा आरोपी युवक दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। इससे पहले दिल्ली पुलिस आरोपी की फरारी के चलते उसके घर की कुर्की का नोटिस चस्पा कर चुकी थी। उसका एक साथी पूर्व में ही पकड़ा जा चुका है। दिल्ली पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई है।
कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव असिर्स निवासी महेंद्र नकली नोटों का कारोबार करता था। कुछ साल पूर्व सिविल लाइंस पुलिस ने महेंद्र और उसके साथी छविराम को नकली नोट सप्लाई करने के आरोप में पकड़ा था। इससे पहले यह दोनों दिल्ली में रहकर नकली नोटों को खपाने का काम कर रहे थे। पूर्व में दिल्ली पुलिस ने नकली नोटों के साथ छविराम को गिरफ्तार किया था। इस दौरान महेंद्र पुलिस को चकमा देकर भागने मे कामया…

Related Articles

Back to top button