ईओ सिद्धौर प्रयास से 1.66 करोड़ लागत से अमहट तालाब पर कार्य शुरू

कोठी। नगर पंचायत सिद्धौर हजारों आबादी के घूमने, टहलने व पिकनिक स्पॉट सुविधा के लिए प्राचीन अमहट तालाब पर रविवार से कार्य शुरू है। जो एक करोड़ 66 लाख रुपए की लागत से गहरीकरण और सौंदर्यीकरण होगा। इसमे रंग-बिरंगे फूल-पौधों,पानी फव्वारा, झूला और मॉडर्न सीट आदि निर्मित होना है। इसी साथ वाटर रिचार्ज की सुविधा होगी। साथ ही गंदगी व बदबूदार जल से लोगों को निजात मिलेगी।

नगर पंचायत सिद्धौर क्षेत्र के 11 वार्डों में एक दर्जन छोटे-बड़े तालाब है। लेकिन अमहट वार्ड के डोमनगढ़हा स्थित प्राचीन अमहट तालाब गाटा संख्या 867 रक्बा 1.299 हेक्टेयर को बीते वर्ष वाटर वाडी रेजुवेनेशन योजना के तहत शामिल किया गया। 19 अक्टूबर 2023 को शिलान्यास हुआ। रविवार से इसके गहरीकरण व सौंदर्यीकरण कार्य शुरू हुआ। जिसमे सात ट्रैक्टर करहा व जेसीबी खुदाई है। यह ईओ सिद्धौर आशुतोष त्रिपाठी के देखरेख में है। उन्होंने बताया कि इसके लिए भारत सरकार से एक करोड़ 66 लाख रुपए का बजट मिला है। जिसमे तालाब के चारों ओर चौड़ीकरण व बाउंड्री वॉल बनेगी। सड़क साइड़ प्रवेश द्वार होगा। यहां पर रंग-बिरंगे फूलों की क्यारी, बच्चों के लिए झूला, बुजुर्गों के टहलने स्थान पर विदेशी घास आदि से बनेगा‌। तालाब में रंग-बिरंगे फव्वारा व दूधिया हाईमास्क लाइट भी होगी। यानि शहर तर्ज पर पिकनिक स्पॉट बनेगा। इसके सिवाए मोहल्ला गंदे पानी निकासी को लेकर अलग नाला होगा। बोरिंग सुविधा देकर तालाब में वाटर हार्वेस्टिंग की तर्ज पर वाटर रिचार्ज की सुविधा होगी।

Related Articles

Back to top button