इं. शिवानंद पाण्डेय बने इलेक्ट्रिक एंड मैकेनिकल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के जिलाध्यक्ष

हमीरपुर : गुरुवार को इलेक्ट्रिक एंड मैकेनिकल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ सिंचाई विभाग उप्र. की जनपद कार्यकारिणी के चुनाव के लिए प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन संपन्न हुआ। जिसमें इंजीनियर शिवानंद पाण्डेय को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष चुना गया।
इंजीनियर्स संघ के जनपद कार्यकारिणी चुनाव के लिए अधिवेशन गुरुवार को प्रांतीय कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष मध्य के इंजीनियर बागीश चंद्र द्विवेदी, वाइस चेयरमैन संघर्ष समिति के पर्यवेक्षण इं. कुलदीप यादव, अतिरिक्त महासचिव मध्य इं. सत्यपाल तथा चित्रकूट धाम मंडल बांदा के मंडल सचिव अमरदीप राजपूत की उपस्थिति में संपन्न हुआ। जिसमें जनपद कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव में सर्वसम्मति से इं. शिवानंद पाण्डेय को जनपद अध्यक्ष, इं. भावेश कुमार सिंह को जनपद सचिव, इं. महेश चंद्र वर्मा को जनपद उपाध्यक्ष व इं. धर्मेंद्र कुमार को कोषाध्यक्ष के रूप में चुना गया। इंजीनियर्स संघ के पदाधिकारी व सदस्यों ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए ईमानदारी व निष्ठा के साथ कार्य करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button