हाथी की मंद चाल भाजपा पर हुई भारीनीरज शुक्ल

बाराबंकी। इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया की ऐतिहासिक जीत ताजपोसी होते हुए उनके समर्थकों में जश्न माहौल है।रातों-रात क्षेत्र के विभिन्न चौराहा-तिराहों बैनर पोस्टर लग गए। भाजपा प्रत्याशी राजरानी रावत की हार को लेकर राजनीतिक जानकारों में बाराबंकी सीट पर हाथी की मंद चाल उनके प्रत्याशी पर भारी पड़ने जोड़ घटाओं करते रहे‌। जिसमे पांचों विधानसभा हैदरगढ़, बाराबंकी, जैदपुर व कुर्सी वोटों का आकलन किया जा रहा था। बसपा प्रत्याशी शिवकुमार दोहरी मिले 3.03 मत प्रतिशत से उनकी जमानत जब्त हो गई। जिसे अहम फैक्टर माना जा रहा। क्योंकि 2014 में बीएसपी को 15.16 प्रतिशत मत प्राप्त हुए थे। जिससे 12.62 प्रतिशत कम है। 2019 में बीएसपी व सपा के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ी थी। तब कांग्रेस को 13.82 प्रतिशत मत मिले। जो बीएसपी 1.34 मत प्रतिशत से कम था। इस बार बसपा के शिवकुमार दोहरे की हाथी की चाल में तेजी नहीं रही।
वह पांचों विधानसभा में 39 हजार 177 वोटों से संतोष कर लिया। इसी नतीजा रहा कि 2024 में कांग्रेस तनुज दो लाख से अधिक मतों से विजई हुए। लोगों का मानना है कि दलित समुदाय कांग्रेस पक्ष में ही मतदान किया है।

विधानसभा वार प्राप्त मत
कुर्सी

कांग्रेस तनुज पुनिया 154338
भाजपा राजरानी रावत 109064
बीएसपी शिवकुमार दोहरे 11752

रामनगर
कांग्रेस तनुज पुनिया 128968
भाजपा राजरानी रावत 95999
बीएसपी शिवकुमार दोहरे 5378

बारबंकी
कांग्रेस तनुज पुनिया 152939
भाजपा राजरानी रावत 93616
बीएसपी शिवकुमार दोहरे 9802

जैदपुर
कांग्रेस तनुज पुनिया 161668
भाजपा राजरानी रावत 103640
बीएसपी शिवकुमार दोहरे 6198

हैदरगढ़
कांग्रेस तनुज पुनिया 115492
भाजपा राजरानी रावत 97905
बीएसपी शिवकुमार दोहरे 5459

पोस्टल बैलट
कांग्रेस तनुज 1399
भाजपा राजरानी 711
बीएसपी शिवकुमार दोहरे 72

Related Articles

Back to top button