मनोरथपुर में प्रतिबंधित आठ अर्जुन व दो छूल पेड़ काटे गए

कोठी। हरख रेंज के मनोरथपुर मजरे न्यौछना गांव में विभागीय वनरक्षक मिलीभगत से बिना परमिट के प्रतिबंधित आठ अर्जुन व दो देसी छूल के पेड़ काटकर ठेकेदार उठा ले गया। इसकी लकड़ी स्थानीय अड्डी पर बिक्री कर दिया। शिकायत पर रेंजर शुक्रवार शाम तक उसके विरुद्ध कार्रवाई नहीं की।
हरख वन रेंज क्षेत्र के कोठी, असंद्रा व सिद्धौर में प्रतिबंधित आम,अर्जुन, महुआ व गूलर आदि वृक्षों कटान तेज है। जो डिप्टी डेंजर वीर भगत व क्षेत्रीय वनरक्षक की मिलीभगत रहती है। जिसका नतीजा है कि गुरुवार सिद्धौर ब्लॉक क्षेत्र के मनोरथपुर मजरे न्यौछना गांव में क्षेत्रीय वनरक्षक जगदंबिका उर्फ पप्पू की सांठगांठ से स्थानीय ठेकेदार फैजान बिना परमिट प्रतिबंधित आठ अर्जुन व दो देसी छूल पेड़ काटकर लकड़ी उठा ले गया। इसकी लकड़ी जैदपुर बिक्री कर दिया। शुक्रवार हरख रेंजर प्रदीप सिंह से हुई शिकायत पर शाम ठेकेदार से मिलकर सुलटाने में लगे रहे। उनके मुताबिक वृक्षों की कटान स्थल पर जांच कराई गई है। लेकिन ठेकेदार विरुद्ध कार्रवाई नहीं की।

Related Articles

Back to top button