महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास

देहरादून । स्वामी विवेकानन्द फाउंडेशन और राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार मिशन के तहत ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु पिछले 15 दिन से बांस से बनी चीजों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर सोमवार को संस्था के संरक्षक मुख्य अतिथि सचिन गुप्ता ने 30 महिलाओं को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कलाकृतियों में बांस से बनी फूलों की टोकरी, गुलदस्ते , हाटकेस, पेनसेट आदि शामिल थीं। यह वस्तुएं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएंगी। स्वामी विवेकानन्द फाउंडेशन महिलाओं के बनाए गए समान की बिक्री की व्यवस्था भी करवाएगा। प्रधानमंत्री नरे्द्र मोदी व राज्य सरकार महिलाएं की आर्थिक स्थिति के सुधार हेतु निरंतर प्रयास कर रही है। संस्था का प्रयास भी यही है की ग्रामीण महिलाए घर बैठे ही अपना रोजगार शुरू कर सके व उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके।

इस अवसर पर अध्यक्ष आयुष खोलिया, मनीष नेगी सुरेंद्र सिंह नेगी, रोहन पंवार, किरण देवी, सज्जो, कमला देवी, रेशमी देवी, गीता देवी, सीमा पंवार, रीना पंवार, मोनिका, कल्पना, सरिता, झुग्गी देवी, निर्मला, आशा देवी, पानो देवी, हीना, स्वाति, रिशु, पिंकी, शर्मिला, बामो देवी, उर्मिला देवी, ललिता आदि उपस्थित थीं।

Related Articles

Back to top button