शिक्षा ही धन है शिक्षा के बिना जीवन अधूरा अर्चना भारती।

अमेठी। जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर शैलेन्द्र सिंह विधान परिषद सदस्य ने किया।
मुख्य अतिथि का स्वागत सरिता सिंह और रोली सिंह ने तिलक लगाकर किया। पुषप गुच्छ देकर डॉ0 आराधना राज ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।श्री जगदम्बा प्रसाद त्रिपाठी मनीषी ने कार्यक्रम में अध्यक्षता करते हुए कहा कि शिक्षा क्षेत्र में युवाओं के लिए शिक्षा ही धन है, शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है।अर्चना भारती प्रोफेसर संजय गांधी पॉलीटेक्निक जगदीशपुर ने नारी सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए। प्रोफेसर धनंजय सिंह ने अपने सम्बोधन ने शिक्षा की नई नीतियों पर प्रकाश डाला। अजय सिंह उप प्रधानाचार्य आईटीआई गौरीगंज ने भी प्रकाश डालते हुए सरकार की औधोगिक नीतियां बताते हुए युवाओं को आत्म निर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। पर्यावरणविद् डॉ0 अर्जुन पाण्डेय ने कहा कि कहा कि इसरो ने चन्द्र यान-3 के सफल परीक्षण द्वारा चन्द्रमा पर तिरंगा लहराकर दुनिया के खाके पर नया इतिहास रचने का कार्य किया है। ऐश्वर्य यादव परियोजना अधिकारी अमेठी ने परियोजनाओं के बारे में चर्चा किया। डॉ आशा गुप्ता ने नए भारत की कल्पना पर अपना विचार रक्खा।

डॉ के के मिश्र, डॉ अंगद सिंह ने भी अपने विचार रक्खे। उपनिदेशक डॉ आराधना राज ने सभी अतिथियों को एचसी मोमेंटो भेट कर सम्मानित करते हुए कहा कि युवाओं को नये भारत के निर्माण के लिए आगे आने की जरूरत है। मॉक पड़ोस संसद में विकास शुक्ल ने लोकसभा अध्यक्ष, युवा प्रधान मंत्री अभिजीत त्रिपाठी, राहुल कुमार स्वास्थ्य एवम परिवार कल्याण मंत्री, महिला एवम बाल विकास मंत्री आदि विभाग के द्वारा सत्ता पक्ष और दिलवर अली ने अपने साथियों के साथ विपक्ष की भूमिका अदा प्रश्नों के बौछार के साथ की मंच का संचालन डॉ रमेश सिंह ने किया।इस युवा पड़ोस संसद के अवसर पर लालमणि कश्यप , लेखाधिकारी दिनेश मणि ओझा, एसपी सिंह, चंद्र पाल यादव, राघवेंद्र प्रताप सिंह, ललित, सीमा,अभय शर्मा, दीप शिखा मौर्य, सीमा यादव, सुमित्रा आदि की उपस्थिति विशेष उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Back to top button