बेटी और पति के साथ वेकेशन एन्जॉय कर रहीं बिपाशा

नई दिल्ली। बिपाशा बसु फिल्मों से दूर इस वक्त अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत एहसास मदरहुड का लुत्फ उठा रही हैं। शादी के 6 साल बाद बिपाशा ने 2022 में एक बेटी का स्वागत किया था। उन्होंने अपनी बच्ची का नाम देवी रखा है।

साल 2016 में करण सिंह ग्रोवर के साथ बिपाशा ने शादी की थी। दोनों हमेशा के लिए हाथ थामने से पहले करीब एक साल तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर सात फेरे लिये। 6 साल के बाद बिपाशा और करण मम्मी-पापा बने।

करण और बिपाशा सोशल मीडिया पर बेटी देवी की झलकियां शेयर करते रहते हैं। पिछले साल कपल ने बेटी का चेहरा दिखाया था और अब वे अक्सर बेटियों की क्यूट फोटोज और वीडियोज शेयर कर फैंस को खुश कर देते हैं। अब बिपाशा ने वेकेशन से क्यूट देवी के कई वीडियोज शेयर किये हैं।

डेढ़ साल की देवी ने की स्विमिंग
करण और बिपाशा बसु इन दिनों मॉरिशस में हॉलीडे एन्जॉय कर रही हैं। अलोन एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हॉलीडे की झलकियां दिखाई हैं। इंस्टाग्राम स्टोरी पर बिपाशा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने पति करण सिंह ग्रोवर और बेटी देवी के साथ स्विमिंग पूल में मस्ती कर रही हैं। डेढ़ साल की देवी को स्विमिंग में फुल एन्जॉय करते हुए देखा जा सकता है।

देवी संग बिपाशा ने किया डांस
बिपाशा बसु ने एक और वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है, जिसमें वह अपनी बेटी के साथ बालकनी में खड़ी होकर डांस करती हुई दिख रही हैं। क्लिप में एक्ट्रेस को ब्लू ड्रेस में देखा जा सकता है। वहीं, देवी येलो और पिंक बिकिनी में क्यूट लग रही हैं।

देवी का क्यूट वीडियो
बिपाशा की बेटी देवी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। क्लिप में देखा जा सकता है कि देवी ने दौड़ते हुए पहले अपनी मां को गले लगाया और फिर ‘पापा पापा’ कहते हुए करण सिंह को भी गले लगाया। उनके इस क्यूट वीडियो पर लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button