भूकंप से हिली धरती, घरों से बाहर भागे लोग

शुक्रवार की रात करीब 11:32 पर लोगो को महसूस हुए झटके

हमीरपुर : शुक्रवार की रात करीब 11:32 पर जिले में भूकंप के झटके लोगों को महसूस हुए। भूकंप से हिली धरती देख लोग घरों से बाहर खुले स्थान में एकत्र हो गए।
शुक्रवार की रात करीब 11:32 पर जब अधिकांश लोग खाना खा पीकर लेट गए थे। उसी समय अचानक लोगो को भूकंप के झटके महसूस हुए। धरती हिलती देख लोगो में अफरा तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। हमीरपुर के दीक्षित तिराहा, सुभाष बाजार, बस स्टैंड, रानी लक्ष्मीबाई पार्क के पास तमाम लोग घरों से बाहर खुले स्थान में एकत्र नजर आए। इसके साथ कई मोहल्लों में भी लोगो की भीड़ जमा नजर आई। जब यह झटके बंद हुए। तब कही जाकर लोग घरों के अंदर पहुंचे और जैसे ही टीवी खोली तो उन्हे भूकंप की जानकारी हुई। रात में आए भूकंप के कारण लोगो में काफी दहशत नजर आई। लेकिन बाद में लोगो ने राहत महसूस की। इसका असर करीब दो मिनट तक रहा

Related Articles

Back to top button