भाजपा में शामिल हुए दुष्यंत सिंह परिहार, प्रथम आगमन पर हुआ स्वागत

हमीरपुर : बुधवार को इंगोहटा जिला पंचायत सदस्य दुष्यंत सिंह परिहार ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। जिनका जनपद में प्रथम आगमन होने पर भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया गया।
दुष्यंत सिंह ने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएंगे। वहीं सपा की पूर्व विधायक डा. अंब्रेश कुमारी समाजवादी पार्टी पर नेता जी सोच से भटकने का आरोप लगा चुकी हैं जो आगामी दिनों में भाजपा की सदस्यता ले सकतीं हैं। निर्दलीय उम्मीदवार दुष्यंत सिंह परिहार ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में नामांकन कराकर जिला पंचायत चुनाव को रोचक बना दिया था। दुष्यंत सिंह ने निषाद पार्टी का दामन थाम राजनीतिक गलियारे में हलचल मचा दी थी। इससे पहले पार्टी जिले के इकलौते कांग्रेसी चेयरमैन धीरेंद्र शिवहरे पहले ही बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर जनपद में प्रथम आगमन पर इंगोहटा जिला पंचायत सदस्य दुष्यंत सिंह परिहार का पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। जिलाध्यक्ष सुनील पाठक, गणेश यादव, सत्तीदीन प्रजापति ने संयुक्त रूप से दुष्यंत सिंह परिहार को भाजपा का पटका पहनाकर भाजपा में शामिल होने पर हर्ष व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button